एक्सप्लोरर

शिवसेना और अमृता फडणवीस के बीच छिड़ी हुई है जंग, इस वजह से पिस रहा है ये बैंक

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब 22 दिसंबर को अमृता फडणवीस ने शिवसेना और उद्धव ठाकरे को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था.

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना और अमृता फडणवीस के बीच जंग छिड़ी हुई है. अमृता फडणवीस पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हैं. दोनों के बीच चल रही इस जंग में एक्सिस बैंक पिस रहा है. अमृता फडणवीस साल 2014 से एक्सिस बैंक की वाइस प्रेसिडेंट हैं और पश्चिम भारत की कॉरपोरेट प्रमुख हैं.

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब 22 दिसंबर को अमृता फडणवीस ने शिवसेना और उद्धव ठाकरे को टैग करते हुए एक ट्वीट किया. ट्वीट में अमृता फडणवीस ने कहा कि अपने नाम के आगे ठाकरे लगा लेने से कोई ठाकरे नहीं बन जाता है. इसके लिए सच्चा और सिद्धांतवादी होना जरूरी है जो कि परिवार से ऊपर उठकर पार्टी और लोगों की भलाई के बारे में सोचे.

अमृता फडणवीस के इस ट्वीट से शिवसेना भड़क गई. शिवसेना के कई नेताओं ने ट्विटर पर ही फडणवीस को काफी आक्रमक लहजे में जवाब दिया. इसके अलावा शिवसेना की महिला इकाई ने उनके खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन भी किया. इस प्रदर्शन के वीडियो के साथ अमृता फडणवीस ने फिर एक बार शिवसेना पर निशाना साधा और ट्वीट किया - ''दिखाओ चप्पल. फेंको पत्थर. ये तो शौक है पुराना आपका. हम वो शख्स हैं कि धूप में भी निखर आएंगे.''

शिवसेना समर्थकों ने अमृता फडणवीस के इन दोनों ट्वीट को लेकर उनको खूब ट्रोल किया, लेकिन बात सिर्फ ट्रोल तक ही सीमित नहीं रही. अमृता फडणवीस के बयानों का खामियाजा उस संस्थान को भी भुगतना पड़ रहा है जहां वो काम करती हैं. अमृता फडणवीस साल 2014 से एक्सिस बैंक की वाइस प्रेसिडेंट है और पश्चिम भारत की कॉरपोरेट प्रमुख हैं.

गुरुवार को ठाणे महानगरपालिका के मेयर नरेश मस्के जो कि शिवसेना से हैं उन्होंने ये आदेश जारी किया कि महानगरपालिका के सभी कर्मचारियों का बैंक खाता अब एक्सिस बैंक जैसी निजी बैंकों से हटाकर सरकारी बैंकों में खोला जाएगा. उनके इस फैसले को फडणवीस के खिलाफ किए गए पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है. इस बीच ये सवाल भी उठे कि क्या मुंबई पुलिस कर्मियों के खाते भी एक्सिस बैंक में बंद करा दिए जाएंगे और उन्हें सरकारी बैंकों में खोला जाएगा? हालांकि, इस सिलसिले में गृह मंत्रालय का कोई सीधा दखल नहीं रहता. राज्य के डीजीपी और मुंबई पुलिस कमिश्नर ये तय करते हैं कि कर्मचारियों का खाता कौन सी बैंक में हो. उनकी ओर से एक्सिस बैंक के खातों को बंद करवाने का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

ये कोई पहली बार नहीं है कि अमृता फडणवीस खबरों में रही हों. इससे पहले अमिताभ बच्चन के साथ एक वीडियो एल्बम निकाले जाने पर भी वे चर्चा में रहीं. पिछले साल अक्टूबर में जब वे देवेंद्र फडणवीस के साथ एक क्रूज के उद्घाटन के लिए पहुंची तब भी विवाद में आ गईं. उस दौरान उन्होंने बड़े ही खतरनाक ढंग से जहाज के डेक के किनारे आकर सेल्फी ली थी जिससे कि उनके सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. लोगों ने इस खतरनाक ढंग से सेल्फी लेने पर एतराज जताया. इस बारे में जब उनके पति देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अमृता फडणवीस एक स्वतंत्र महिला हैं और उनकी पत्नी होने के बावजूद वह अपने फैसले खुद लेती हैं. इसी साल सितंबर में अमृता फडणवीस फिर एक बार विवाद में आ गईं जब उन्होंने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'फादर ऑफ द कंट्री कहा".

ये भी पढ़ें-

भावुक विदाई: जोधपुर एयरबेस से आखिरी बार उड़ा मिग-27, करगिल युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका

उत्तर भारत में इस साल बाढ़ के कारण गई 1900 लोगों की जान, 30 लाख से अधिक विस्थापित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ये रिकॉर्ड भी बनाया
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget