एक्सप्लोरर

केपी शर्मा ओली के बयान पर शिवसेना ने साधा निशाना, कहा- राम पूरी दुनिया के लेकिन अयोध्या केवल भारत की है

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा कि भगवान राम पूरी दुनिया के हैं, लेकिन अयोध्या जहां उनका जन्म हुआ था, केवल भारत की है

मुंबईः ­शिवसेना ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के ‘असली अयोध्या भारत में नहीं बल्कि नेपाल में होने’ संबंधी विवादित बयान पर उनकी निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि वह यह दावा भी कर सकते हैं कि मुगल शासक बाबर नेपाली था. शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा कि भगवान राम पूरी दुनिया के हैं, लेकिन अयोध्या जहां कि उनका जन्म हुआ था, केवल भारत की है.

नेपाल के दलों ने भी की आलोचना

ओली को चीन के हाथों की कठपुतली बताते हुए शिवसेना ने कहा कि चीनी ड्रैगन से नजदीकी के कारण वह भारत और नेपाल के बीच धार्मिक तथा सांस्कृतिक संबंधों को भी भूल गये हैं. ओली ने सोमवार को दावा किया था कि ‘‘असली अयोध्या नेपाल में है, ना कि भारत में और भगवान राम का जन्म दक्षिण नेपाल के थोरी में हुआ था.’’

नेपाल के अनेक राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने ओली को आड़े हाथ लेते हुए उनसे अपने विवादास्पद बयान को वापस लेने को कहा.

पुराणों में अयोध्या का उल्लेख

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने ओली के बयानों का जिक्र करते हुए बुधवार को कहा कि पुराणों में उल्लेख है कि सरयू नदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में है ना कि नेपाल में. पार्टी ने कहा कि यही सरयू नदी उन ‘कारसेवकों’ के खून से लाल हो गई थी जिन्होंने राम मंदिर के लिए बलिदान दे दिया, लेकिन चीनियों के गुलाम बन चुके ओली को अब इससे कोई लेनादेना नहीं है.’’

चीन के इशारे पर काम करने का आरोप

सामना के मुताबिक, ‘‘आज उन्होंने दावा किया कि अयोध्या और भगवान राम नेपाल के हैं. कल वह दावा करेंगे बाबर भी नेपाली था. भगवान राम पूरी दुनिया के हैं, लेकिन राम जन्मभूमि अयोध्या केवल भारत की है.’’

शिवसेना ने आरोप लगाया कि ओली चीन के इशारों पर भारत विरोधी रुख अपना रहे हैं और अपने हिमालयी राष्ट्र को तथा उसकी हिंदू संस्कृति को चीन के समक्ष समर्पित कर रहे हैं. संपादकीय में लिखा गया है, ‘‘अगर भगवान राम आज नेपाल में होते तो जिस तरह उन्होंने रावण को मारकर पापों का अंत किया था, वैसे ही वह हिंदू द्रोही ओली के मामले में करते.’’ शिवसेना ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थान की लड़ाई कम से कम 70-75 साल से चल रही है, तो ओली ने उन्हें नेपाल का बताने में इतना समय क्यों ले लिया.

यह भी पढ़ें-

सचिन पायलट पर बरसे अशोक गहलोत, कहा- हॉर्स ट्रेडिंग का हिस्सा बने, अच्छी अंग्रेजी बोलना ही सबकुछ नहीं होता RIL AGM 2020: मुकेश अंबानी का एलान, Google जियो में 33,737 करोड़ का निवेश करेगा, पढ़ें 10 बड़ी बातें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget