एक्सप्लोरर

शिवसेना को समझना चाहिए अंहकार से सत्ता नहीं मिलती- स्वतंत्रदेव सिंह

महाराष्ट्र में अचानक हुए सिसासी फेरबदल के बाद से लगातार पार्टियों और नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. किसी ने इसे जनादेश की जीत तो किसी ने इसे जनादेश के साथ विश्वासघात और लोकतंत्र की सुपारी देना करार दिया है.

आगरा: महाराष्ट्र में कई दिनों से सरकार बनाने के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच बातचीत का दौर चल रहा था कि अचानक सारा खेल ही पलट गया. इस बड़े राजनीतिक फेरबदल के बाद बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को कहा कि शिवसेना को समझना चाहिए कि अंहकार से सत्ता नहीं मिलती है. स्वतंत्रदेव शनिवार को आगरा कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे थे.

महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर सवालों के जवाब में स्वतंत्रदेव ने कहा कि "वंशवाद, परिवारवाद और पुत्रमोह से भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद और जातिवाद को बढ़ावा मिलता है. शिवसेना से गठबंधन प्रस्तावित था, लेकिन उसका अहंकार आड़े आ गया. अंहकार से सत्ता नहीं मिलती है."

उन्होंने कहा कि "बीजेपी ही इकलौती पार्टी है, जिसमें आम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जैसे अहम पदों पर पहुंच सकता है। अजीत पवार बधाई के पात्र हैं। सारा घटनाक्रम विकास और जनता के लिए हुआ है. अब किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य होगा."

एबीवीपी के अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी मौजूद रहे.

बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता शरद पवार के भतीजे अजीत पवार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.

एनसीपी-शिवसेना दोनों पार्टियों ने साझा प्रेस कांफ्रेंस की. जिसमें शरद पवार ने कहा कि अजित पवार कुछ विधायकों के साथ राजभवन गए थे. मुझे अजित के शपथ लेने की खबर सुबह मिली थी. बीजेपी को समर्थन करने का फैसला अजित पवार ने खुद लिया था. एनसीपी अजित के फैसले के साथ नहीं है.बीजेपी को हमारा समर्थन नहीं है.

शरद पवार ने कहा कि जो विधायक सुबह अजित पवार के साथ राजभवन गए थे, वह अब मेरे साथ हैं. अजित पवार ने 54 विधायकों का समर्थन पत्र दिखाकर झूठी शपथ ली है.

अजित पवार पर कार्रवाई के सवाल पर शरद पवार ने कहा कि इसपर फैसला पार्टी की बैठक में लिया जाएगा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि चोरी छिपे सरकार बनाई गई है. देश में लोकतंत्र के नाम पर खेल हो रहा है और सारा देश ये खेल देख रहा है. हमने जनादेश का सम्मान किया है. नई सरकार सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाएगी. बीजेपी लोगों को तोड़ती है और हम लोगों को जोड़ते हैं. उद्धव ने कहा कि हमारी राजनीति टीवी चैनलों पर नहीं होती, शिवसेना जो करती है खुलेआम करती है.

जानिए- महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाने वाले अजित पवार कौन हैं?

महाराष्ट्रः राजनीतिक घटनाक्रम से ‘सदमे’ में आए प्रोफेसर, मांगी छुट्टी

अयोध्या: मंदिर के लिए 51 हजार ईंटें देंगे संदीप, हर एक पर लिखा होगा 'राम' का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget