एक्सप्लोरर

उद्धव-पवार से मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की मुलाकात, थर्ड फ्रंट में कांग्रेस को शामिल करने पर संजय राउत ने दिया ये जवाब

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, अगर शिवसेना और बाकी पार्टियां मिलकर तीसरा मोर्चा भी बना लें तब भी हम (एनडीए) पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. साल 2024 में बीजेपी दोबारा से सत्ता में आएगी.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की. खबरों के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर पहुंचकर उनके साथ करीब 2 घंटे बातचीत की. इसमें राष्ट्रीय राजनीति से लेकर, राज्यों के हितों की रक्षा पर मिलकर रणनीति बनाने, गैर BJP राज्यों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल जैसे मुद्दों के साथ 2024 मे गैर-कांग्रेसी तीसरे मोर्चे के साथ मोदी के रथ को रोकने की रणनीति पर चर्चा हुई है. 

उनकी इस मुलाकात के बाद साल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा खड़ा करने की कवायद मानी जा रही है. इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउत ने थर्ड फ्रंट के बारे में बताया कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि कांग्रेस के बिना राजनीतिक मोर्चा का गठन किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी ने थर्ड फ्रेंट के गठन का सुझाव दिया था, उस वक्त शिवसेना पहली पार्टी थी जिसने कांग्रेस को साथ लेकर चलने को कहा था. उन्होंने आगे कहा कि के. चंद्रशेखर राव में यह क्षमता है कि सभी को साथ लेकर चल सकें. इससे पहले, कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव मुंबई पधारे और सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं से मिलकर बोले कि बीजेपी के विरोध में विपक्षी गठबंधन बनाना चाह रहे हैं. क्या कांग्रेस के बग़ैर यह संभव है? यह सवाल अघाड़ी के नेताओं से है.

वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, अगर शिवसेना और बाकी पार्टियां मिलकर तीसरा मोर्चा भी बना लें तब भी हम (एनडीए) पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. साल 2024 में बीजेपी दोबारा से सत्ता में आएगी. जिन पांच राज्यों में अभी चुनाव चल रहे हैं, वहां भी हम जीतेंगे.

केसीआर ने कहा, शरद पवार ने तेलंगाना राज्य बनने के समय समर्थन दिया था. हम उनका धन्यवाद देते हैं. यह देश ठीक से नहीं चल पा रहा है. ढंग से विकास नहीं हो पा रहा है. 75 साल के आज़ादी के बाद जिस तरह के हालात होने चाहिए वो नहीं हैं. नए एजेंडा और आशा के साथ देश को आगे ले जाने का वक्त आ गया है. जल्द से जल्द हम देश के अन्य पक्षों से बात करेंगे और सभी इकट्ठा बैठेंगे. आज तय हुआ है कि सभी लोगों से बात करके रास्ता हम निकालेंगे और उसके बाद जनता के सामने एक एजेंडा पेश करेंगे.

देश में इससे पहले भी कई बार तीसरे मोर्चा बनाने के प्रयोग हुए हैं लेकिन इनकी सफलता हमेशा सवालों के घेरे में रही है. फिलहाल ममता बनर्जी की तरह ही के चंद्रशेखर राव भी कांग्रेस के बिना तीसरे मोर्चे की वकालत कर रहे हैं. हालांकि शिवसेना और एनसीपी जैसी पार्टियों के सामने मुश्किल यह है कि वह महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ मिलकर ही सरकार चला रहे हैं और यहीं वजह है कि फिलहाल राष्ट्रीय परिपेक्ष के गठबंधन में कांग्रेस के बिना वाले किसी भी प्रस्ताव पर हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है.

ये भी पढ़ें:

केसीआर की उद्धव-शरद पवार से मुलाकात पर कांग्रेस ने उठाए सवाल तो बीजेपी बोली-2024 में हम पर नहीं पड़ेगा कोई असर

चंद्रशेखर राव की शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात का क्या है राष्ट्रपति चुनाव के गणित से कनेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget