एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: दशहरा पर उद्धव ठाकरे गुट को लग सकता है झटका, 2 सांसद और 5 विधायक शिंदे गुट में हो सकते हैं शामिल

Maharashtra News: शिवसेना के शिंदे गुट के सांसद कृपाल तुमाने ने कहा कि ठाकरे गुट के दो सांसद और पांच विधायक दशहरा रैली में शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल होंगे.

Shiv Sena News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का गुट उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट को बड़ा झटका देने वाला है. शिवसेना के लोकसभा सदस्य कृपाल तुमाने ने बुधवार को दावा किया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना (Shiv Sena) धड़े के दो सांसद और पांच विधायक बुधवार शाम को दशहरा रैली (Dussehra Rally) में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल होंगे. 

शिंदे के नेतृत्व वाला समूह बुधवार शाम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में दशहरा रैली करेगा. वहीं ठाकरे गुट मुंबई के दादर में ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में अपनी रैली आयोजित करेगा. दशहरा रैली को लेकर भी दोनों गुट आमने-सामने थे. दोनों ही धड़े शिवाजी पार्क में रैली करना चाहते थे. इस मामले में फिर बॉम्बे हाई कोर्ट ने ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की अनुमति दी थी. 

क्या कहा शिंदे गुट के सांसद ने? 

शिवसेना के शिंदे गुट के सांसद कृपाल तुमाने ने बताया कि दो सांसद मुंबई और मराठवाड़ा क्षेत्र से हो सकते हैं. आप आज शाम को देखेंगे. महाराष्ट्र के रामटेक से सांसद तुमाने ने कहा कि शिंदे गुट की विचारधारा को मानने वाले खुद इसमें शामिल हो रहे हैं. अभी शिंदे गुट में सीएम सहित 40 विधायक और 12 लोकसभा सदस्य शामिल हैं. 

शिवसेना में हुआ था विद्रोह

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट के पास 15 विधायक और छह लोकसभा सदस्य हैं. इस साल जून में विभाजन से पहले, शिवसेना (Shiv Sena) के पास महाराष्ट्र से 18 और दादरा और नगर हवेली से एक लोकसभा सदस्य थे. शिंदे और शिवसेना के 39 अन्य विधायकों ने जून में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिसके बाद ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी. 30 जून को एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी के रूप में शपथ ली थी. 

ये भी पढ़ें- 

जनसंख्या नियंत्रण, अल्पसंख्यकों तक पहुंच और महिला सशक्तिकरण...आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दशहरा भाषण की 5 बड़ी बातें

Jammu-Kashmir: गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू- कश्मीर दौरे की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget