एक्सप्लोरर

शिवसेना के छह मंत्रियों ने देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, किसानों के लिए मुआवजे की मांग की

इस बैठक के बाद शिवसेना नेता रामदास कदम ने कहा कि ये बैठक किसानों के मुद्दे पर हुई इसलिए हम इसमें शामिल हुए. इस बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि किसानों के लिए प्रति एकड़ 25000 रुपये मुआवजा जल्द से जल्द देने की मांग की गई है.

मुंबई: 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के बाद अभी तक महाराष्ट्र में सरकार नहीं बन पाई है. शिवसेना और बीजेपी में बात नहीं बन पाई है. इस बीच आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शिवसेना के छह नेताओं ने मुलाकात की. इसमें शिवसेना विधायक दल के नेता एकनाथ सिंह और रामदास कदम शामिल थे.

इस मुलाकात के बाद शिवसेना के नेता रामदास कदम ने कहा, ‘’ये बैठक किसानों के मुद्दे पर थी. कल को ये नहीं होना चाहिए कि शिवसेना किसानों के मुद्दे पर नहीं आई, इसलिए हम लोग इस बैठक में शामिल हुए. हमलोगों ने किसानों के लिए प्रति एकड़ 25,000 रुपये मुआवजे जल्द से जल्द देने की मांग की.’’

उधर एक बार फिर आज शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत ने कहा कि वह 50-50 फॉर्मूले के साथ कोई समझौता नहीं करेगी. बता दें कि राज्य में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है. बीजेपी और शिवसेना के बीच कोई औपचारिक बातचीत अभी तक शुरू नहीं हुई है.

अयोध्या पर फैसले से पहले आज मिलेंगे भागवत और मदनी, दो दिन बाद हो सकती है साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस- सूत्र

आज महाराष्ट्र में सियासी हलचल देखने को मिली. शिवसेना नेता संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद संजय राउत ने कहा कि शरद पवार राज्य और देश के सीनियर नेता हैं. वे महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर चिंतित है. हम लोगों के बीच संक्षिप्त चर्चा हुई. वहीं शरद पवार ने कहा कि संजय राउत ने उनसे मुलाकात की और आने वाले राज्यसभा सत्र को लेकर चर्चा की. हम लोगों ने कुछ मुद्दों पर चर्चा की जिसपर हमारा रुख एक हो सकता है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget