एक्सप्लोरर

शिवसेना का पीएम मोदी-शाह पर हमला, कहा- मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तले जा रहे हैं पकौड़े

पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में कहा, ‘‘कांग्रेस में पाकिस्तान को पाठ पढ़ाने का साहस नहीं था. हालांकि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को हराया और उसे बांट दिया. उन्होंने ऐसे वक्त साहस दिखाया जब अमेरिका पाकिस्तान की तरफ था.’’

मुंबई: शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पकौड़े वाले बयान पर गुरूवार को बीजेपी पर हमला किया. शिवसेना ने कहा कि मोदी सरकार कश्मीर समेत अहम मुद्दों से ध्यान भटका रही है. पाकिस्तान को हराने और उसे बांट देने को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रशंसा की. शिवसेना ने यह भी कहा कि चार साल से सत्ता में रहने के बाद भी मोदी सरकार कश्मीर मुद्दा हल नहीं कर पायी.

पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में कहा, ‘‘कांग्रेस में पाकिस्तान को पाठ पढ़ाने का साहस नहीं था. हालांकि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को हराया और उसे बांट दिया. उन्होंने ऐसे वक्त साहस दिखाया जब अमेरिका पाकिस्तान की तरफ था.’’ शिवसेना ने कहा कि दावे किये जा रहे हैं कि अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और इजरायल जैसे देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धुन पर नाच रहे हैं और पाकिस्तान को दुनिया में अलग थलग कर दिया गया है.

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी ने कहा, ‘‘ जब अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय सहायता के विरुद्ध बोला तब भारत खुश हुआ. हालांकि, पाकिस्तान और उसके आतंकवादी रोज भारत में समस्या खड़ी कर रहे हैं.’’  पार्टी ने कहा, ‘‘गंभीर मुद्दों से ध्यान बंटाने के लिए काल्पनिक पकौड़े तले जा रहे हैं.’’

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हाल ही में संसद में कहा था कि बेरोजगार रहने से अच्छा पकौड़ा बेचना है. उससे कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पकौड़ा बेचना भी एक प्रकार का रोजगार है और इसे नौकरी सृजन से जोड़कर देखा जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
उपचुनाव से पहले ममता को झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, कांग्रेस का थामा हाथ
उपचुनाव से पहले ममता को झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, कांग्रेस का थामा हाथ
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget