एक्सप्लोरर

ठाकरे के स्मारक से राणे के लौटने के बाद शिवसैनिकों ने किया स्थान को 'शुद्ध'

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बाला साहेब ठाकरे के स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के कुछ घंटे बाद ही शिवसैनिकों ने स्थल को गौमुत्र से धोया है.

मुंबई: शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के स्मारक पर केंद्रीय केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के श्रद्धांजलि देने के कुछ घंटे बाद शिवसैनिकों ने स्थल को गौमुत्र से धोया. साथ ही उसे शुद्ध करने के लिये दूध से अभिषेक किया.

स्मारक पर जाने के राणे के फैसले का शिवसेना के कुछ नेताओं ने पहले विरोध किया था. राणे के दौरे के बाद स्थानीय शिवसेना कार्यकर्ता अप्पा पाटिल ने उस स्थान को गौमुत्र से धोया जहां राणे ने ठाकरे को श्रद्धांजलि दी थी और उसके बाद उनकी प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया.

उनके आने से यह स्थान अशुद्ध हो गया था- पाटिल

पाटिल ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘राणे यहां बालासाहेब को श्रद्धांजलि देने आये थे, लेकिन उसी दौरान उन्होंने उस पार्टी की आलोचना की जिसकी स्थापना उन्होंने की है. उनके आने से यह स्थान अशुद्ध हो गया था, इसलिये हम इसे स्वच्छ करना चाहते थे.’’

राणे पहले शिवसेना में थे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था और 2019 में वह बीजेपी में शामिल हो गए. हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद मुंबई में उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत की.

बाल ठाकरे राणे जैसे लोगों को कभी आशीर्वाद नहीं देंगे

शिवसेना के स्थानीय सांसद विनायक राउत ने कहा कि बाल ठाकरे राणे जैसे लोगों को कभी आशीर्वाद नहीं देंगे. राउत ने बुधवार को कहा था कि शिव सैनिक केंद्रीय मंत्री को स्मारक पर जाने की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि उन्होंने ठाकरे द्वारा स्थापित पार्टी को तोड़ा था लेकिन शिवसेना कार्यकर्ताओं ने राणे के दौरे के दौरान कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया.

भारतीय जनता पार्टी ने शिवसेना कार्यकर्ताओं के स्मारक को धोने के कृत्य की आलोचना की है. विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने कहा कि बाल ठाकरे किसी की ‘‘निजी संपत्ति’’ नहीं हैं. बीजेपी के एक अन्य नेता आशीष शेलार ने कहा कि शिवसेना को ऐसी ‘नौटंकी’ बंद करनी चाहिये.

यह भी पढ़ें.

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान सरकार के पैसे फ्रीज करने के बाद अब अमेरिका ने तालिबान को दिया एक और झटका

स्वतंत्रता दिवस पर अफगानिस्तान का झंडा लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन, तालिबान की गोलीबारी में कईयों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
पुरी रथ यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसी स्थिति, 1 की मौत कई घायल, जानें ताजा हालात
पुरी रथ यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसी स्थिति, 1 की मौत कई घायल, जानें ताजा हालात

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget