एक्सप्लोरर

ममता की रैली में शामिल नहीं होंगे शिशिर और दिव्येन्दु, अधिकारी परिवार से दूरी बना रही TMC!

West Bengal Assembly Election 2021: शुभेन्दु अधिकारी और सौमेन्दु अधिकारी टीएमसी और ममता बनर्जी से नाराज होकर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. ऐसे में टीएमसी भी अधिकारी परिवार से दूरी बनाती हुई नजर आ रही है.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज नंदीग्राम में एक रैली को संबोधित करेंगी. इस रैली में शिशिर अधिकारी और दिव्येन्दु अधिकारी शामिल नहीं होगें. तृणमुल कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण भी नहीं भेजा गया है.

पश्चिम बंगाल के कांथी से सांसद शिशिर अधिकारी ने टीएमसी के खिलाफ खुलकर बयानबाजी की थी. इसके अलावा तमलुक लोकसभा से सांसद दिव्येन्दु अधिकारी ने भी पार्टी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे.

बता दें कि शिशिर अधिकारी शुभेन्दु अधिकारी के पिता हैं. वहीं दिव्येन्दु, शुभेन्दु और सौमेन्दु अधिकारी तीनों भाई हैं. शिशिर अधिकारी का ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त पकड़ है.

अधिकारी परिवार से टीएमसी की दूरी

इससे पहले अधिकारी परिवार के शुभेन्दु अधिकारी और सौमेन्दु अधिकारी टीएमसी और ममता बनर्जी से नाराज होकर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. ऐसे में टीएमसी भी अधिकारी परिवार से दूरी बनाती हुई नजर आ रही है.

इससे पहले ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी एक रैली के दौरान अधिकारी परिवार पर हमला बोल चुके हैं.

ममता बोल सकती हैं अधिकारी परिवार पर हमला

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोपहर करीब 12.30 बजे नंदीग्राम में रैली को संबोधित करेंगी और अधिकारी परिवार पर हमला बोल सकती हैं.

बता दें कि नंदीग्राम शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है. ऐसे में ममता बनर्जी की यह रैली अपने समर्थकों के लिए उत्साह बढ़ाने में कामयाब हो सकता है.

पश्चिम बंगाल में कल एक दूसरे के गढ़ में रैली करने जा रहे हैं ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget