एक्सप्लोरर

Congress CWC: कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल किए जाने पर शशि थरूर ने जताई खुशी, बोले- सम्मानित महसूस कर रहा हूं

Congress Working Committee: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का पुनर्गठन किया. इसमें लोकसभा सांसद शशि थरूर को भी शामिल किया गया.

Shashi Tharoor In Congress Working Committee: कांग्रेस ने रविवार (20 अगस्त) को अपनी वर्किंग कमेटी (CWC) को पुनर्गठित किया. देश में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने कई बड़े बदलाव किए हैं. इस 39 सदस्यीय पैनल में कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले सांसद शशि थरूर को भी जगह दी गई है. जिसके लिए उन्होंने पार्टी आलाकमान का शुक्रिया अदा किया. 

शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से कांग्रेस वर्किंग कमेटी के लिए चुने जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. सीडब्लूसी की ओर से पार्टी को सही राह दिखाने की 138 वर्षों से चल रही ऐतिहासिक भूमिका को समझते हुए, मैं इसका हिस्सा बनने पर विनम्रतापूर्वक आभारी हूं और इस अवसर पर पार्टी की सेवा करने के लिए मैं अपने साथियों के संग तैयार हूं." 

शशि थरूर ने जताया पार्टी का आभार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "मैं पार्टी की जीवन-धारा, उसके लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रणाम करता हूं, उनके बगैर हममें से कोई कुछ भी हासिल नहीं कर सकता. वे अनगिनत हिन्दुस्तानी जो हमसे एक समावेशी और सबको जोड़ने वाला भारत चाहते हैं, हमें उनको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा." 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पदभार संभालने के करीब 10 महीने बाद रविवार को कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का पुनर्गठन किया. जिसमें उनके साथ पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं. 

मल्लिकार्जुन खरगे के सामने लड़ा था अध्यक्ष पद का चुनाव 

सीडब्ल्यूसी में शशि थरूर और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को शामिल किया गया है. शशि थरूर ने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे को चुनौती दी थी. हालांकि, थरूर चुनाव हार गए थे.

शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से तीन बार लोकसभा सांसद हैं. उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया. कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य (चार पदेन सदस्यों समेत) शामिल किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- 

'जब हमारी सेना चीन को मुंहतोड़ जवाब दे रही थी, तब राहुल गांधी...', केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget