एक्सप्लोरर

Exclusive: मल्लिकार्जुन खरगे की कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी में जगह नहीं मिलने पर शशि थरूर का खेमा नाराज

Congress News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खरगे के सामने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था.

Congress Steering Committee News: मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के साथ ही कांग्रेस में अन्दरूनी झगड़े की नई नींव पड़ गई है. एबीपी न्यूज को कांग्रेस नेतृत्व से अलग पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि नई स्टीयरिंग कमेटी में शशि थरूर (Shashi Tharoor) और उनके कैंपेन में लगे नेताओं की अनदेखी को लेकर थरूर खेमे में काफी नाराजगी है. खरगे ने बुधवार (26 अक्टूबर) को ही पदभार संभाला है.

सोनिया गांधी के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालते ही मल्लिकार्जुन खरगे ने सबसे पहले पुरानी कार्यसमिति के सदस्यों के इस्तीफे होते ही पार्टी के संचालन के लिए एक नई स्टीयरिंग कमेटी का गठन कर दिया. मगर खरगे के इस पहले ही फैसले से पार्टी में नए सिरे से आपसी झगड़े और खेमेबाजी की नींव पड़ गई. 

थरूर और उनके करीबी नेताओं को नहीं मिली जगह

सूत्रों के मुताबिक थरूर खेमे को लगता है कि अगर नए अध्यक्ष खरगे का इरादा वाकई सभी को मिलाकर चलना होता तो वो शशि थरूर और उनके करीबी कुछ नेताओं को भी नई संचालन समिति में जरूर शामिल करते. इन सूत्रों का आरोप है कि खरगे की इस नई स्टीयरिंग कमेटी में करीब एक दर्जन ऐसे नाम हैं जो पहले कांग्रेस कार्यसमिति में शामिल नहीं थे, और ये दर्शाता है कि थरूर और कुछ अन्य नेताओं को इस स्टीयरिंग कमेटी में जगह दी जा सकती थी. 

खरगे के कैंपेन में शामिल नेताओं का लिस्ट में नाम

सूत्रों ने ये बड़ा आरोप भी लगाया कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की इस स्टीयरिंग कमेटी में ऐसे कई नेताओं को शामिल किया गया है जो खरगे के कैंपेन में शामिल थे. वहीं जानबूझकर थरूर के कैंपेन में लगे किसी भी नेता को इस स्टीयरिंग कमेटी में जगह नहीं दी गई. सूत्रों ने ये आरोप भी लगाया कि इस स्टीयरिंग कमेटी में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पूरी टीम को बनाए रखा है. 

शशि थरूर की कौन सी बात कांग्रेस नेतृत्व को चुभी?

आपको याद दिला दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पर्चा भरने के बाद दिए अपन पहले टेलीविजन इंटरव्यू में शशि थरूर ने एबीपी न्यूज से कहा था कि अब कांग्रेस में आलाकमान कल्चर की एक्सपाइरी डेट आ गई है. लगता है यही बात कांग्रेस नेतृत्व को चुभ गई और चुनाव जीतने के बाद थरूर को भी साथ लेकर चलने का दम भरने वाले खरगे ने उन्हें और उनके करीबी नेताओं तक को अपनी स्टीयरिंग कमेटी में जगह नहीं दी. 

पार्टी में बढ़ सकती है अंतर्कलह

गौरतलब है कि इस स्टीयरिंग कमेटी में G23 गुट के आनंद शर्मा तक को शामिल किया गया है मगर खरगे के विरुद्ध अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले थरूर को बाहर रखने का फैसला किया गया. साफ है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस (Congress) के भीतर की अंतर्कलह सुलझने की बजाए और बढ़ सकती है. 

ये भी पढ़ें- 

Congress Steering Committee: मल्लिकार्जुन खरगे ने स्टीयरिंग कमेटी का किया एलान, सोनिया-राहुल समेत 47 नेताओं का है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन

Embed widget