एक्सप्लोरर

शिवसेना ने बीजेपी पर साधा निशाना, सामना में लिखा- शरजील को हथकड़ी लगेगी, निश्चिंत रहो!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी के भाषण के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना आमने-सामने आ गई है. शिवसेना ने सामना में संपादकीय लिखकर कहा है कि शरजील को हथकड़ी लगेगी.

नई दिल्लीः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी के भाषण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शरजील उस्मानी पर एक्शन की मांग की है. बीजेपी की इस मांग पर शिवसेना ने सामना में संपादकीय लिखकर कहा है कि शरजील को हथकड़ी लगेगी. निश्चिंत रहो. शरजील को समाना ने 'लंपट' करार दिया है तो वहीं उसके भाषण को 'बकवास' कहा है. समाना में लिखा गया है कि हिदुत्व के लिए हमारी पार्टी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी.

सामना ने कहा है, ''किसी शरजील उस्मानी नामक लंपट ने महाराष्ट्र में आकर कुछ बकवास की है. हिंदुत्व के नाम पर उसने जिस भाषा का प्रयोग किया है, वो महाराष्ट्र सहन नहीं करेगा. 'एल्गार' नामक एक टोली पुणे में इकट्ठा की जाती है, उसके मंच से भड़काने का काम किया जाता है नाम एल्गार, लेकिन काम हिंदुत्वविरोधी पिपहरी बजाना. वहां कोई शरजील उस्मानी नामक युवक आया और उसने इस विषय पर प्रवचन झाड़ा कि हमारे देश का हिंदुत्व सड़ चुका है. उस्मानी ने जो कुछ कहा है वह गंभीर है.''

'शरजील पाताल में भी छिपा हो तो उसे खींचकर लाएंगे'

भाषण देने के बाद शरजील के खिलाफ अभी IPC की धारा 153-ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. उस्मानी पर पुणे के स्वारगेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. उस्मानी पर भारत और हिंदू समाज के खिलाफ उकसाने वाले और भड़काऊ भाषण देने को आरोप है.

शरजील को लेकर सामना ने कहा, 'महाराष्ट्र में हिंदुत्व का एक पत्ता भी नहीं हिला पाए. समस्त हिंदू समाज को अपमानित करना सेक्युलरवाद का धंधा मतलब समाज पर लगा कलंक है. शरजील अलीगढ़ के बिल में ही क्या, पाताल में भी छिपा हो तो उसे खींचकर लाने की हिम्मत महाराष्ट्र पुलिस में है. क्या यह बात फडणवीस को पता नहीं है? कल तक वे भी सत्ताधीश थे. उनके मन में तो महाराष्ट्र पुलिस की क्षमता को लेकर आशंका नहीं होनी चाहिए.

लखनऊ में भी केस दर्ज

शरजील उस्मानी के खिलाफ भड़काऊ बयाने देने के आरोप में लखनऊ में केस दर्ज किया गया है. शरजील के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में भी केस दर्ज करावाया गया है. लखनऊ के ही अनुराग सिंह नाम के व्यक्ति ने यूट्यूब पर अपलोडेड वीडियो के वायरल होने को लेकर केस दर्ज कराया है.

क्या है मामला

बता दें कि शरजील का कथित रूप से 'घृणा फैलाने वाला' जो भाषण का वीडियो सामने आया है, वह 30 जनवरी 2021 का है. पुणे में एल्गार परिषद के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरजील ने हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं थी.

CM योगी पर लगाए थे आरोप

कार्यक्रम में उसने कथित रूप से कहा, 'हिंदुस्तान में हिंदू समाज बुरी तरह से सड़ चुका है.' यही नहीं उसने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे. शरजील ने आरोप लगाया कि योगी सरकार की पुलिस रोजाना एनकाउंटर कर रही है और एनकाउंटर में मारे जाने वाले लोग या तो मुस्लिम हैं या दलित.

बीजेपी को मियां मुस्लिम के वोट नहीं चाहिए, वे सांप्रदायिक होते हैं: मंत्री हेमंत बिस्व सरमा

नोएडा: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में चार आरोपी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget