एक्सप्लोरर

Live Updates: कोरोना के कहर से Stock Market में जबरदस्त उठापटक, तीन हजार अंक गिरने के बाद संभला सेंसेक्स

Share market Live Updates : Sensex at 30,305.59, down by 2472.55 points Live Updates: कोरोना के कहर से Stock Market में जबरदस्त उठापटक, तीन हजार अंक गिरने के बाद संभला सेंसेक्स

Background

नई दिल्ली: कोरोना के कहर से दुनिया भर के शेयर बाजारों में कोहराम मचा है. अब इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है. बाजर खुलते ही सेंसेक्स 2400 से ज्यादा अंक गिरा, तो निफ्टी करीब 750 अंक नीचे चला गया. सेंसेक्स अब 3,000 अंकों तक गिर गया है.

 

गुरुवार को भी शेयर बाजार में तबाही का मंजर देखने को मिला था. सेंसेक्स में 3000 अंकों या 8 फीसदी की भारी गिरावट ने निवेशकों को करारी चपत लगाई और निफ्टी भी 8 फीसदी से ज्यादा टूटकर 9600 के नीचे जा गिरा. बाजार में जबरदस्त गिरावट से निवेशकों में कोहराम मच गया और इस गिरावट में इंवेस्टर्स के 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए. दलाल स्ट्रीट पर मचे इस हाहाकार के चलते शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी 32 महीने के निचले स्तर पर जा पहुंचा और गुरुवार का दिन बाजार के लिए ब्लैक डे साबित हुआ.

 

गुरुवार को कैसे बंद हुआ बाजार

 

गुरुवार के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 2919.26 अंक यानी 8.18 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 32,778.14 पर जाकर बंद हुआ. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 868.25 अंक यानी 8.03 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के साथ 9590.15 पर बंद हुआ. सेंसेक्स-निफ्टी के सभी शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं और सभी इंडेक्स भी 52 हफ्तों के निचले स्तर पर बंद हुए हैं. बैंक निफ्टी भी 8 फीसदी से ज्यादा फिसल गया था कारोबार खत्म होने पर बैंक निफ्टी 2 साल के निचले स्तर पर बंद हुआ है. आज के कारोबार के दौरान निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई से 20 फीसदी नीचे आ गया था.

 

मार्केट कैप में हुई भारी कमी

 

दलाल स्ट्रीट पर मची इस तबाही में निवेशक के 9,15,113 करोड़ रुपये डूब गए और बीएसई का कुल बाजार पूंजीकरण घटकर 127 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो बुधवार को कारोबार बंद होने पर 137 लाख करोड़ रुपये था.

 

क्यों बाजार में आई इतनी भारी गिरावट

 

जानकारों के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोरोना वायरस या कोविड-19 को महामारी घोषित करने के बाद वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट आई है और घरेलू बाजार पर भी इसका बेहद निगेटिव असर पड़ा है.

12:20 PM (IST)  •  13 Mar 2020

डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार देखने को मिल रहा है. डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे मजबूत होकर 73.92 रुपए प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है. इससे पहले रुपया घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के कारण डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 74.50 रुपए प्रति डॉलर तक लुढ़का जो कि सबसे निचला स्तर है.
11:45 AM (IST)  •  13 Mar 2020

रुपये में जारी गिरावट के रुख के बीच शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 16 पैसे टूटकर 74.44 पर खुला. गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 60 पैसे टूटकर 74.28 पर बंद हुआ था. यह पिछले 17 महीने में रुपये का सबसे निचला स्तर रहा.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget