एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में हाहाकार, दो दिनों में निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में आज भी गिरावट देखी गई. सेंसेक्स सुबह 71.17 अंकों की गिरावट के साथ 35,097.99 पर जबकि निफ्टी 85.15 अंकों की कमजोरी के साथ 10,514.10 पर खुला.

नई दिल्ली: शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट का दौर जारी है. शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा गिरकर खुला और 35,000 अंक के स्तर से नीचे चला गया. भारतीय रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा से पहले कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के दौर के साथ हुई है. बाजार में लगातार गिरावट की वजह से पिछले दो दिनों में निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूब चुके हैं.

बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 335 अंक गिरकर 34,833.81 अंक के निचले स्तर को छू गया. फिर हल्के सुधार के साथ यह 194.44 अंक यानी 0.55% गिरकर 34,974.72 अंक पर चल रहा है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये के लगातार कमजोर बने रहने से पिछले दो सत्र के कारोबार में इसमें 1,356.98 अंक की गिरावट दर्ज की गई है. शेयर बाजार में हाहाकार, दो दिनों में निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे ब्रोकरों के अनुसार सबसे ज्यादा गिरावट तेल एवं गैस कंपनियों के शेयरों में देखी गई है. इसकी अहम वजह गुरुवार को सरकार द्वारा पेट्रोलियम कीमतें 2.50 रुपये प्रति लीटर की कम करने की घोषणा रही. इसमें 1.50 रुपये का भार सरकार ने अपने उत्पाद शुल्क को कम करके उठाया है जबकि बाकी एक रुपये का भार तेल कंपनियों से वहन करने के लिए कहा गया है. इसके चलते भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के शेयरों में 20.50% तक की गिरावट देखी गई है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित निफ्टी भी 90.40 अंक यानी 0.85% की गिरावट के साथ 10,508.85 अंक पर चल रहा है. ब्रोकरों के अनुसार रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा आने से पहले बाजार का रुख सावधानी भरा है. बाजार को नीतिगत ब्याज दरों में 0.25% की वृद्धि किए जाने की उम्मीद है.आरंभिक आंकड़ों के अनुसार इस बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को 2,760.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू सांस्थानिक निवेशकों ने 1,823.59 करोड़ रुपये की शेयर खरीद की है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
‘आगे की लड़ाई UP से शुरू होगी’, समाजवादी पार्टी के सांसद का बड़ा बयान
‘आगे की लड़ाई UP से शुरू होगी’, समाजवादी पार्टी के सांसद का बड़ा बयान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget