एक्सप्लोरर

शेयर बाजार: कोरोना के प्रकोप के बीच 542 अंक उछलकर 38 हजार के पार खुला सेंसेक्स

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 541.57 अंकों की तेजी के साथ 38,685.59 पर और निफ्टी 171.10 अंक बढ़कर 11,303.85 पर पहुंचा.देश में कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आने के बाद अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 50 पैसे की भारी गिरावट के साथ 72.74 रुपये प्रति डालर पर आ गया.

मुंबई: भारत समेत दुनिया के कई देशों में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस बीच लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार से अच्छी खबर आई है. आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 541.57 अंकों की तेजी के साथ 38,685.59 पर और निफ्टी 171.10 अंक बढ़कर 11,303.85 पर पहुंचा. कोरोना वायरस की वजह से पिछले दिनों शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी.

अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया में गिरावट

वहीं, देश में कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आने के बाद अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 50 पैसे की भारी गिरावट के साथ 72.74 रुपये प्रति डालर पर आ गया. इससे पहले रुपये में मजबूती का रुख बना था लेकिन बाद में इसमें भारी गिरावट आ गई. विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि रुपये में काराबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी. लेकिन देश में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आने की खबर आने के बाद इसमें भारी उठापटक हुई और समाप्ति के समय यह डालर के मुकाबले 50 पैसे नीचे आ गया. यह लगातार दूसरा सत्र रहा है जिसमें घरेलू मुद्रा में गिरावट रही. इन दो सत्रों में इसमें 113 पैसे की गिरावट आ गई. कारोबार की समाप्ति पर यह अंतत: 50 पैसे नीचे रहकर 72.74 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ. इससे पहले शुक्रवार को यह 72.24 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था.

शेयर बाजार पर बना रहेगा कोरोना का कहर

वहीं, एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना का कहर बरकरार रह सकता है. इसके अलावा, प्रमुख आर्थिक आंकड़ों और देश के ताजा घटनाक्रमों का भी घरेलू शेयर बाजार पर असर देखने को मिलेगा. जानकारों की माने तो विदेशी संकेतों से घरेलू बाजार को दिशा मिलेगी.

2008 के वित्तीय संकट के बाद सबसे बड़ी गिरावट

चीन के बाद दक्षिण कोरिया और अन्य देशों में कोरोना वायरस के कहर बरपाने के कारण वैश्विक बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई, जोकि 2008 के वित्तीय संकट के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है. इसके प्रभाव में भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का भारी दबाव रहा और प्रमुख संवेदी सूचकांकों में करीब सात फीसदी की साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई.

प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर रहेंगी सबकी नज़रें

वहीं, पिछले सप्ताह के आखिर में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी किए गए जिसके अनुसार, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर 4.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है जोकि बीते छह साल में सबसे निचला स्तर है. इस सप्ताह कुछ प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के साथ-साथ ऑटो कंपनियों की बिक्री के आंकड़े भी जारी होंगे जिस पर बाजार की नजर होगी.

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: राजधानी दिल्ली में सामने आया पहला मामला, इटली से लौटे शख्स में संक्रमण

मोदी के ‘सोशल मीडिया’ ट्वीट पर बोली कांग्रेस- ‘ये एक चाल, असल मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं पीएम’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
जैसे ही मंच से बोला गया प्रधान ने दिया इस्तीफा, मंच से गिरे अभिजीत दीपके- Video
जैसे ही मंच से बोला गया प्रधान ने दिया इस्तीफा, मंच से गिरे अभिजीत दीपके- Video

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget