एक्सप्लोरर

विपक्षी दलों के साथ शरद यादव कल करेंगे 'शक्ति प्रदर्शन'!

शरद यादव ने कांग्रेस, लेफ्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, बीएसपी, तृणमूल कांग्रेस और दूसरे दलों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है.

नई दिल्ली: जेडीयू के बागी नेता शरद यादव कल यानि गुरुवार को अपनी ताकत के प्रदर्शन के लिए सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं. इस सम्मेलन में कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी समेत कई विपक्षी नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है. शरद यादव ने कहा कि देश की साझा विरासत को बचाने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है.

नीतीश कुमार के महागठबंधन तोड़ने और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने पर शरद यादव ने नाराजगी जताई थी. बीजेपी के विरोधी दल कांग्रेस, लेफ्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, बीएसपी, तृणमूल कांग्रेस और दूसरे दलों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. यादव के इस कार्यक्रम को जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ गठबंधन करने के फैसले के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है.

यह पूछे जाने पर कि इस बैठक में कौन-कौन शामिल होगा, शरद यादव ने कहा, ‘‘विपक्ष से बमुश्किल ऐसा कोई होगा जो इसमें नहीं आएगा.’’ साझा विरासत के संविधान की आत्मा होने की बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों का आयोजन देश भर में किया जाएगा.

बिहार के मुख्यमंत्री के बीजेपी के साथ गठजोड़ किए जाने के फैसले पर अपनी असहमति से जुड़े सवालों पर जवाब देने से शरद यादव इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि कल के आयोजन के लिए फैसला हफ्तों पहले लिया गया.

शरद यादव ने कहा, ‘‘‘साझा विरासत बचाओ सम्मेलन’ किसी के खिलाफ नहीं बल्कि देशहित में है. यह देश के 125 करोड़ लोगों के हित में है.’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्म के नाम पर हिंसा के खिलाफ बयान का समर्थन करते हुए यादव ने कहा कि यह जमीन पर नजर नहीं आता. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अपनी पार्टी की सरकारों को यह बताने की जरूरत है कि वह उनके आदेशों का पालन करें.

शरद यादव के करीबी सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद के अलावा कई नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है. इसके अलावा सीपीएम के सीताराम येचुरी, आरजेडी के लालू प्रसाद यादव, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव समेत दूसरे लोगों को सम्मेलन के लिए न्योता भेजा गया है.

जदयू ने शरद यादव से इस सम्मेलन का आयोजन नहीं करने को कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिल सकेगा मातृत्व अवकाश, सुप्रीम कोर्ट ने इसे मां और बच्चे के मौलिक अधिकार से जोड़ा
बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिल सकेगा मातृत्व अवकाश, सुप्रीम कोर्ट ने इसे मां और बच्चे के मौलिक अधिकार से जोड़ा
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से 'धोखे' की विधायकों को मिली सजा, 3 MLA निलंबित, हाईकोर्ट भी जा सकती है पार्टी
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से 'धोखे' की विधायकों को मिली सजा, 3 MLA निलंबित, हाईकोर्ट भी जा सकती है पार्टी
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
CM Yogi Challenge Islamic Influencer: 'संभल ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में सड़कों पर पढ़ी जाएगी नमाज, इंशाअल्लाह...', किसने CM योगी को दे डाला चैलेंज
'संभल ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में सड़कों पर पढ़ी जाएगी नमाज, इंशाअल्लाह...', किसने CM योगी को दे डाला चैलेंज

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
OTT पर देखें 1 घंटा 57 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, IMDb रेटिंग भी है तगड़ी, हर सीन है खौफनाक
1 घंटा 57 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर है बेहद खतरनाक, आईएमडीबी रेटिंग भी है तगड़ी
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Embed widget