एक्सप्लोरर

UPA अध्यक्ष बनेंगे शरद पवार? NCP चीफ खुद क्या बोले

पिछले दिनों एनसीपी की युवा इकाई ने शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठाई थी. इसके बाद पवार ने खुद प्रतिक्रिया दी है.

यूनाइटेड प्रोग्रेसिव एलायंस यानी यूपीए (UPA) के अध्यक्ष पद को लेकर इन दिनों चर्चा तेज़ हो गई है. इस बीच बुधवार को एनसीपी प्रमुख शरद पावर (Sharad Pawar) ने कम से कम अपने नाम पर हो रही अटकलों और मांगों पर विराम लगा दिया है. बीते 29 मार्च को दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी की युवा इकाई राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया. इस मौके पर पवार भी मौजूद थे.

शिवसेना मुखपत्र सामना ने भी लिखी थी ये बात
हाल ही में शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा गया कि यूपीए पर कांग्रेस का क़ब्ज़ा है और जब तक यूपीए से कांग्रेस का क़ब्ज़ा नहीं हटता तब तक विपक्ष मजबूत नहीं हो सकता.

बुधवार को दिल्ली में शरद पवार के आवास पर हुई एक पत्रकार वार्ता में शरद पावर से साफ़ पूछा गया कि क्या हालात बनने पर वो यूपीए का अध्यक्ष बनना स्वीकार करेंगे ? इस पर एनसीपी प्रमुख ने कहा कि “इसके लिए मैं खुद तैयार नहीं हूं ये पहले भी मैं कह चुका हूं.”

राष्ट्रपति चुनाव पर भी बोले शरद पवार
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने बताया कि “राष्ट्रपति चुनाव के लिए ममता बनर्जी ने कहा है कि एक ग़ैर बीजेपी कैंडिडेट को चुनने के लिए लाईक माइंडेड पार्टियों से बात करना चाहिए. ऐसी पार्टियों से मैं सम्पर्क में भी हूं.”

महाराष्ट्र के अगले चुनावों पर
शरद पवार ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी दलों की सरकार सफलता पूर्वक चलेगी और अगले चुनाव के बाद फिर यही सरकार आएगी. इससे ये भी निष्कर्ष निकाला जा रहा है कि शरद पवार एक बार फिर कांग्रेस को साथ ले कर महाराष्ट्र में सरकार बनवाने के पक्ष में हैं और महाराष्ट्र सरकार में शामिल पार्टियां मिल कर ही चुनाव लड़ेंगी. 

शरद पवार ने PM मोदी के सामने उठाया संजय राउत पर हुई कार्रवाई का मुद्दा, प्रधानमंत्री के रिएक्शन को लेकर किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, वजह आई सामने
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, वजह आई सामने
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget