एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस के दावे पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां BJP से सरकार बनाने के लिए बात हुई थी, लेकिन अगर कोई गेंदबाज...'

Sharad Pawar On Devendra Fadnavis: एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के इंटरव्यू पर गुरुवार (29 जून) को पलटवार किया.

Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गुरुवार (29 जून) को हमला करते हुए बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बनाने के लिए 2019 में बीजेपी के साथ चर्चा की थी. 

पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने कहा, ''देवेंद्र फडणवीस ने विकेट दी तो हमने विकेट उखाड़ ली. गेंदबाज को अगर कोई अपना विकेट दिखा रहा है तो उसे गेंदबाज कैसे छोड़ेगा.'' पवार ने आगे कहा कि फड़णवीस को अनुचित टिप्पणियां करने के बजाय महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए. 

दरअसल उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए 2019 में शरद पवार से बीजेपी की बातचीत हो गई थी, लेकिन अजित पवार के साथ शपथ ग्रहण से 2 दिन पहले शरद पवार पीछे हट गए.

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?
फडणवीस ने पवार के बयान पर कहा कि मुझे पवार साहब के बयान से बहुत खुशी हुई कि मेरी बात उन्होंने मानी. मुझे आगे भी उम्मीद है कि मैं ऐसे ही आगे भी गुगली मारूंगा और पवार साहब तब भी मेरे फैसलों से सहमत नजर आएंगे. 

देवेंद्र फडणवीस ने इंटरव्यू में क्या कहा था?
फडणवीस ने इंटरव्यू में बताया, ''शरद पवार की मिस्ट्री को समझना है तो उनकी हिस्ट्री में जाना चाहिए है. साल 2019 में उद्धव ठाकरे ने कुर्सी के लिए कांग्रेस और एनसीपी से बात की तो हमने सोचना शुरू किया कि क्या दूसरा रास्ता हो सकता है. इस दौरान एनसीपी के कुछ लोगों ने कहा कि हम आपके साथ आ सकते हैं क्योंकि हम स्थिर सरकार चाहते हैं. इसके बाद शरद पवार के साथ बैठक हुई. इसमें तय हुआ कि महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी की सरकार होगी. मीटिंग में एनसीपी नेता अजित पवार और मुझे सारेअधिकार दिए गए कि कैसे आगे बढ़ना है.'' 

फडणवीस ने दावा किया कि शपथ से तीन चार दिन पहले शरद पवार पीछे हट गए. ऐसे में एनसीपी नेता अजित पवार के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं रह गया. मैंने सीएम और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली,

एनसीपी ने क्या कहा? 
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एनसीपी के प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में एकनाथ शिंदे के विज्ञापनों में कमतर दिखाए जाने के बाद देवेन्द्र फडणवीस लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए वह इंटरव्यू में शरद पवार के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं. ऐसा इसलिए ताकि एकनाथ शिंदे की छवि को धूमिल किया जा सके. 

महाराष्ट्र में 2019 में क्या हुआ था?
साल 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (तब अविभाजित) ने मुख्यमंत्री पद पर विवाद के चलते लंबे समय से सहयोगी रही बीजेपी के साथ संबंध तोड़ लिए थे. बाद में अचानक राजभवन में फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी, हालांकि यह सरकार केवल 80 घंटे ही चली थी. 

ठाकरे ने बाद में एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार (एमवीए) का गठन किया. पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था, जिससे पार्टी में विभाजन हो गया था और एमवीए सरकार गिर गई थी. इसके बाद शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली और खुद मुख्यमंत्री बन गए.

ये भी पढ़ें- 'अजित पवार के साथ शपथ से ठीक पहले वादे से पलट गए थे शरद पवार'- देवेंद्र फडणवीस का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget