एक्सप्लोरर

शरद पवार की सचिन तेंदुलकर को सलाह- जब किसी भी दूसरे विषय के बारे में बोलें तो सावधानी बरतें

एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि भारतीय हस्तियों ने जो स्टैंड लिया उस पर कई लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. सचिन तेंदुलकर को सलाह देते हुए उन्होंन कहा कि जब वे किसी भी दूसरे फील्ड के बारे में बोलें तो सावधानी बरतें.

मुंबई: एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को सलाह दी कि जब वे किसी दूसरे फील्ड (विषय या मुद्दे) के बारे में बोलें तो उस दौरान सावधानी बरतें. शरद पवार की ये प्रतिक्रिया किसान आंदोलन को लेकर सचिन तेंदुलकर के ट्वीट के बाद आई है.

दरअसल, पॉप स्टार रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था. इसके बाद भारत की कई जानी मानी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. इसी कड़ी में सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए कहा था, “भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है. बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं. भारतीय भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला ले सकते हैं. आइए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें.''

इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए शरद पवार ने कहा, “उनके (भारतीय हस्तियों) द्वारा उठाए गए स्टैंड पर कई लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. मैं सचिन (तेंदुलकर) को सलाह दूंगा कि वे किसी अन्य क्षेत्र के बारे में बोलते हुए सावधानी बरतें.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “यदि पीएम, रक्षा मंत्री और नितिन गडकरी जैसे सरकार के वरिष्ठ नेता आगे आते हैं और उनके साथ (आंदोलनकारी किसानों) बात करते हैं, तो एक समाधान मिल सकता है. अगर वरिष्ठ नेता पहल करते हैं, तो किसान नेताओं को भी उनके साथ बैठने की जरूरत है.”

बता दें कि इससे पहले आरजेडी के शिवानंद तिवारी और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सचिन तेंदुलकर की आलोचना की थी. शिवानंद तिवारी ने तो यहां तक कह दिया कि सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देना भारत रत्न का अपमान है.

गौरतलब है कि रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और दूसरे विदेश हस्तियों के ट्वीट पर कई भारतीय कलाकारों और खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी और कहा था कि देश को एकजुट रहने की जरूरत है. विदेश मंत्रालय की भी प्रतिक्रिया सामने आई थी. विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर विदेश मंत्रालय ने कहा था कि प्रदर्शन के बारे में जल्दबाजी में टिप्पणी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए और सोशल मीडिया पर हैशटैग तथा सनसनीखेज टिप्पणियों की ललक न तो सही है और न ही जिम्मेदाराना है.

SC से अंतरिम जमानत के बावजूद नहीं रिहा हुए कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी, जेल प्रशासन ने कही ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
Explained: भारत-न्यूजीलैंड FTA लागू, कीवी, मटन और शहद और क्या-क्या होगा सस्ता!
Explained: भारत-न्यूजीलैंड FTA लागू, कीवी, मटन और शहद और क्या-क्या होगा सस्ता!

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget