एक्सप्लोरर

मंदिर विरोधी कहे जाने पर शंकराचार्य ने उठाया सवाल, राजनीतिक मकसद के तहत भूमि पूजन का लगाया आरोप

शकंराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने भूमि पूजन के लिए 5 अगस्त की तारीख पर सवाल उठाए थे और कहा था कि ये शुभ मुहूर्त नहीं है.मंदिर विरोधी कहे जाने पर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ वेदों के अनुसार काम करने की बात कह रहे थे.

नरसिंहपुरः अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के मुहूर्त पर सवाल उठा रहे शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि राम जन्मस्थली पर मंदिर का निर्माण भव्य अंकोरवाट मंदिर की शैली में होना चाहिये. मगर इसमें परेशानी अयोध्या में स्थित उस गर्भ गृह की है जो संकरी गलियों में स्थित है. वहीं शंकराचार्य ने उन आरोपों पर भी सफाई दी जिसमें कहा गया कि वह मंदिर विरोधी हैं. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ हिंदू धर्म के वेदों के आधार पर अपनी बात कह रहे हैं.

एबीपी न्यूज से नरसिंहपुर जिले में स्थित झोंतेश्वर में अपने आश्रम में बात करते हुये द्वारका और बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य स्वरूपानंद ने सारे सवालों के विस्तार से जबाव दिये.

'विवाद नहीं सुलझाना चाहते थे वीएचपी नेता'

शंकराचार्य ने उन पर लग रहे आरोपों पर सवाल खड़ा किया और पूछा कि वह मंदिर विरोधी कहां से हो गये? उन्होंने कहा, “रामजन्मभूमि में भव्य मंदिर बने इसके लिये कितना खून पसीना मैंने बहाया है बताना कठिन है. मंदिर विवाद सुलझाने में हुयी अधिकतर कोशिशों की बैठकों में मैं शामिल रहा हूं.”

स्वामी स्वरूपानंद ने साथ ही कहा कि सबसे पहले तथ्यों के साथ उन्होंने ही मंदिर की बात कही थी. उन्होंने कहा, “मैं पहला आदमी हूं जो तथ्यों के साथ यह कहता था कि विवादित जगह मस्जिद नहीं मंदिर है. उस जगह के स्तंभों पर देवी-देवताओं के शिल्प उभरे हुये थे, जो मैं मंदिर से जुडी बैठकों में दिखाता था.”

उन्होंने दावा किया कि मंदिर विवाद कई बार सुलझने के करीब पहुंच गया था, मगर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता आखिरी क्षणों में पलट जाते थे. उन्होने वीएचपी नेताओं पर आरोप लगाया कि असल में वह मंदिर विवाद का हल चाहते ही नहीं थे.

एबीपी न्यूज से बात करते हुए शंकराचार्य ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से लेकर पीवी नरसिंह राव और जैन मुनि आचार्य सुशील ने विवाद सुलझाने के लिये बहुत गंभीरता से प्रयास किये और उनकी बातें मुस्लिम समाज के नेता मानने को तैयार होते थे, मगर वीएचपी के नेता इस मुददे को बीजेपी की राजनीति के लिये खत्म नहीं होने देना चाहते थे.”

कांग्रेस समर्थक होने के आरोप पर सफाई

97 साल के बुजुर्ग, मगर रानजीतिक रूप से सजग शंकराचार्य स्वरूपानंद महाराज रोज तेज रोशनी में सहयोगियों की मदद से दो घंटे अखबार पढते हैं.

मंदिर विरोधी कहे जाने पर शंकराचार्य ने उठाया सवाल, राजनीतिक मकसद के तहत भूमि पूजन का लगाया आरोप (अपने आश्रम में अखबार पढ़ते हुए शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती) राजनीतिक मामलों पर हमेशा मुखर रहने वाले स्वामी स्वरूपानंद से जब एबीपी न्यूज ने पूछा कि आपको कांग्रेसी पक्ष का माना जाता है, तो वह हंस कर बोले- “1942 में मैं अंग्रेजों के खिलाफ अपने स्कूली दिनों में आजादी के आंदोलन में शामिल हुआ था और दो बार जेल गया तो उस वक्त तो कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता कहलाया. आजादी के आंदोलन में तो सभी कांग्रेस पार्टी से जुडे थे.”

उन्होंने कहा, “जनसंघ के नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी तो कांग्रेस में ही थे, बाद में वो अलग हो गये. मगर बात बीजेपी कांग्रेस की नहीं है. मैं तो दिल्ली में हुये गौ रक्षा आंदोलन में भी जेल गया. पर ये बात कम लोग जानते है.”

मंदिर विरोधी कहे जाने पर उठाया सवाल

मंदिर विरोधी कहे जाने पर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ वेदों के अनुसार काम करने की बात कह रहे थे. शंकराचार्य ने सफाई देते हुए कहा, “मुझे मंदिर विरोधी क्यों कहा जा रहा है? मैंने तो सिर्फ ये कहा कि हिंदू धर्म वेदों से चलता है. वेदों में कहा गया है कि भूमि पूजन का मुहूर्त शुभ होना चाहिये. इन दिनों देव शयन पर हैं. कुछ शुभ कार्य नहीं किया जाता. ये काम दो महीने बाद भी हो सकता था जब देव उठनी ग्यारस हो जाती.”

शंकराचार्य ने इसमें राजनीति किए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “ये तो सब जान रहे हैं कि मंदिर का ये भूमि पूजन खास राजनीतिक मकसद के तहत हो रहा है. कोई बोल नहीं रहा, मैं तो बोलुंगा क्योंकि मुझे हिंदू धर्म का ज्ञान है और धर्म में क्या गलत, क्या सही है ये कहने को ही मुझे इस परम पद पद बैठाया गया है.”

ये भी पढ़ें

भूमि पूजन के बाद ऐतिहासिक सुबह,राम नगरी में अब कैसा है माहौल ?

अयोध्या राम मंदिर में भूमि पूजन के बाद भी कैसे भेज सकते हैं पवित्र मिट्टी और जल | भारत कुटीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget