एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: बीजेपी सांसद का विवादित बयान, कहा- CAA का विरोध करने वाले ममता बनर्जी के कुत्ते

सीएए के विरोध को लेकर बीजेपी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. रविवार को विष्णुपुर सीट से बीजेपी सांसद ने सीएए का विरोध करने वाले सेलिब्रिटीज को ममता बनर्जी का कुत्ता करार दे दिया.

कोलकाता: संशोधित नागरिकता कानून का जहां लगातार विरोध किया जा रहा है, वहीं नेता भी विवादित बयान देने में पीछे नहीं हैं. अब सीएए को लेकर पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद ने एक शर्मनाक बयान दिया है. सांसद सौमित्र खान ने रविवार को उन सभी मशहूर हस्तियों को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का "कुत्ता" करार दिया जो सीएए का विरोध कर रहे हैं.

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सौमित्र खान ने मीडिया से कहा, "संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी के बारे में तथ्यों को जानने के बावजूद मशहूर हस्तियां इसका विरोध कर रही हैं. जो लोग ऐसा कर रहे हैं वे ममता बनर्जी के कुत्ते हैं."

बंगाल की बिष्णुपुर सीट से सांसद सौमित्र खान ने कहा. "यही लोग कामदूनी और पार्क स्ट्रीट में हुए सामूहिक बलात्कार पर चुप रहे और बम विस्फोट की घटनाओं पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा." उन्होंने बताया संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में राज्य के अभिनेताओं, निर्देशकों और संगीतकारों ने रैलियों में हिस्सा लिया.

यह पहला मामला नहीं है बीजेपी नेताओं ने विवादित बयान दिया है. इससे पहले पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को कहा, "इन दिनों पश्चिम बंगाल में कई बुद्धिजीवी हैं जो लोगों को दिन भर ज्ञान देते हैं और हंगामा करते हैं. माकपा ने इन लोगों को सड़कों पर लाकर बुद्धिजीवी बनाया और अब दीदीमोनी (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) ने उन्हें पैदा करने की फैक्टरी लगा ली है."

वहीं बीजेपी नेताओं की इस बयानबाजी की आलोचना की जा रही है. साहित्य अकादेमी पुरस्कार विजेता सुबोध सरकार ने कहा, "यह बीजेपी की वास्तविक भाषा है. अब लोगों को निर्णय करना है."

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष दिलीप घोष बोले- सरकार NRC पूरे देश में लागू करने के लिए प्रतिबद्ध सोमवार को जेपी नड्डा के रूप में बीजेपी को मिल जाएगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमित शाह की लेंगे जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget