एक्सप्लोरर

'वापस आना मुश्किल है', दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर क्या बोले शशि थरूर

शशि थरूर ने कहा कि अगर देश की सरकार में बदलाव लाना चाहते हैं तो जरूरी नहीं कि अकेले आएं. दूसरे दलों के साथ आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि यूपी, बिहार में हम अलायंस के साथ ही आगे बढ़ सकते हैं.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर का कहना है कि दिल्ली में पार्टी की वापसी मुश्किल है क्योंकि वह तीन बार से सत्ता से बाहर है. कांग्रेस के भविष्य पर चर्चा करते समय उन्होंने यह बात कही. उन्होंने कम्यूनिस्ट और समाजवादी पार्टी का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस तो फिर भी हर राज्य में एक-दो सीट के साथ मौजूद है, लेकिन ये दल तो एकआध राज्य तक ही सीमित हैं. 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर शशि थरूर ने कहा कि दिल्ली में तीन बार हार चुके हैं तो जब तीन बार एक राज्य में चुनाव हारते हैं तो हमें भी मालूम है कि वापस आना आसान नहीं है क्योंकि लोग दूसरे ऑप्शंस ढूंढ लेते हैं. ये तो एक बड़ा चैलेंज है. 

उन्होंने कहा, 'कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस सिर्फ अलायंस के साथ आगे बढ़ सकती है. जैसे यूपी में कांग्रेस 1996 तक रही और सरकार भी चलाई, लेकिन अब उसकी संभावना बहुत कम है. हम या तो समाजवादी पार्टी या किसी और दल के साथ अलायंस में ही आगे बढ़ सकते हैं. बिहार में भी यही कहानी है. तमिलनाडु में भी हम अलायंस में हैं. तो हर राज्य की कहानी अलग-अलग होती है.'

शशि थरूर ने कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में जो मजबूती कांग्रेस दिखा सकी, वो पश्चिम बंगाल और बिहार में नहीं दिखा सकेंगे, लेकिन दूसरे तरीके से आगे जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप देश की सरकार में बदलाव लाना चाहते हैं तो ये कंपल्सरी नहीं है कि हम अकेले आएं. हम दूसरे दलों के साथ, जो हमारी सोच से मिलते-जुलते हैं, उनके साथ आगे जा सकते हैं.

शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस एक-दो सीट के साथ हर राज्य में है, लेकिन ये मत भूलिए कि एक जमाने में सोशलिस्ट और कम्यूनिस्ट थे, जिनकी हर स्टेट में प्रेजेंस थी, लेकिन अभी ऐसा नहीं है. कम्यूनिस्ट सिर्फ पश्चिम बंगाल और केरल में है और बंगाल में भी जीरो सीट हैं और केरल में लोकसभा सीट नहीं है. हालांकि, केरल विधानसभा में उनकी अच्छी प्रेजेंस है. उन्होंने कहा कि सोशलिस्ट की बात करें तो सिर्फ उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी है. बाकी समता पार्टी वगैरह तो चले गए. 

 

यह भी पढ़ें:-
'महाकुंभ पहले ही समाप्त हो गया, यह तो सरकारी...', अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget