एक्सप्लोरर

5 महीने बाद खुली शाहीन बाग की दुकानें, ईद से पहले नहीं दिखी रौनक

CAA और NRC के विरोध और उसके बाद कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद तकरीबन 5 महीने बाद शाहीन बाग की दुकानों को खोला गया है. शाहीन बाग मार्केट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ नासिर ने बताया कि इन 5 महीनों में यहां के व्यापारियों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है.

नई दिल्लीः दिल्ली के शाहीन बाग की मार्केट करीब 5 महीने बाद अब खुल गई है. पहले CAA और NRC के विरोध को लेकर उसके बाद कोरोना की वजह से लगातार 5 महीने बाद दुकानों को खोला गया है. लेकिन दुकानदारों को अब ग्राहकों का इंतज़ार है.

दरसअल दिल्ली का शाहीन बाग उस समय सुर्खियों में आया जब नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ यहां के लोगों ने प्रदर्शन शुरू किया और शाहीन बाग की मेन सड़क को बंद कर दिया. सड़क बंद हो जाने की वजह से लोगों को अपनी दुकानें भी बंद करनी पड़ी. सरकार ने पूरी कोशिश की कि शाहीन बाग वाले रास्ते को खुलवाया जाए लेकिन ये हो न सका क्योंकि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरने पर बैठे लोग सरकार की एक भी बात मानने को तैयार नहीं थे.

सड़क बंद होने का खमियाजा यहां के दुकानदारों को भुगतना पड़ा और उन्हें लाखों का नुकसान हुआ. प्रदर्शन की वजह से शाहीन बाग की ये मार्केट करीब 100 दिन तक बंद रही और उसके बाद मार्केट लॉकडाउन की वजह से बंद हो गया. अब ये मार्केट करीब 5 महीने बाद खुला है लेकिन ना तो यहां पर ग्राहक नजर आ रहे हैं और ना ही दुकानों में काम करने वाले लोग.

शाहीन बाग मार्केट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ नासिर ने बताया कि इन 5 महीनों में यहां के व्यापारियों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. ईद का सीजन होने के बावजूद कोई भी कस्टमर नहीं है. डॉ नासिर की मानें तो सिर्फ कस्टमर ही नहीं बल्कि दुकानों में काम करने वाला स्टाफ भी अब चला गया है. दिल्ली में इस पूरी मार्केट ने सबसे ज्यादा नुकसान झेला है.

शाहीन बाग की इस मार्केट में करीब 150 दुकानें है जिसमें डेढ़ से दो हज़ार कर्मचारी काम कर रहे थे अब 30 प्रतिशत ही स्टाफ बचा है. दिल्ली सरकार के आदेश के बाद इस मार्केट में ऑड-इवन की तर्ज पर ही दुकानें खुल रही है. सामाजिक दूरी को बरकरार रखने के लिए दुकानदारों ने बकायदा निशान भी लगाए है. अब बस इन सब इन दुकानदारों को ग्राहकों के आने का इंतजार है. ताकि जो नुकसान हुआ है उसकी कुछ तो भरपाई हो सके.

यह भी पढ़ेंः Common Service Centre पर कल से शुरू होगी रेल टिकटों की बुकिंग फ्लाइट में यात्रा करने वालों के लिए नए नियमः सिर्फ एक चेक-इन बैग ले जा सकेंगे, उड़ान में खाना नहीं मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस जाने वालों के लिए MEA की एडवाइजरी जारी, कहा- 'खबरें मिल रही है कि...'
रूस जाने वालों के लिए MEA की एडवाइजरी जारी, कहा- 'खबरें मिल रही है कि...'
पैनकार्ड क्लब्स पर ED की बड़ी कार्रवाई, 646.58 करोड़ की 211 अचल संपत्तियां अटैच
पैनकार्ड क्लब्स पर ED की बड़ी कार्रवाई, 646.58 करोड़ की 211 अचल संपत्तियां अटैच
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
ODI के 7 सबसे बड़े टीम टोटल, जानें किस देश ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
ODI के 7 सबसे बड़े टीम टोटल, जानें किस देश ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
Embed widget