एक्सप्लोरर

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत शांतिपूर्ण विरोध करना लोगों का संवैधानिक अधिकार है लेकिन इस अधिकार की सीमाएं हैं. सार्वजनिक जगह को अनिश्चितकाल तक बंद नहीं किया जा सकता.

नई दिल्ली: शाहीन बाग़ प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया है. शाहीन बाग़ के लोगों का कहना है कि प्रदर्शन कानूनी दायरे में रहकर होना चाहिए लेकिन इस के लिए गाइडलाइंस भी सरकार को तय करनी चाहिए.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सीएए के विरोध में सड़क जाम को लेकर बुधवार को फैसला सुनाया.  बता दें शाहीन बाग में दिसंबर 2019 से मार्च 2020 तक सीएए के खिलाफ करीब 3 महीने तक प्रदर्शन चला.

यह प्रदर्शन कालिंदी कुंज सरिता विहार रोड पर हो रहा था और जहां यह हो रहा था वह शाहीन बाग इलाका है. बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया जिसमें कोर्ट की तरफ से कई महत्वपूर्ण चीजें स्पष्ट कर दी गई हैं और कोर्ट की तरफ से एक बड़ा संदेश भी सामने आया.

प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से साफ कहा गया है कि प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है लेकिन किसी प्रदर्शन की वजह से दूसरे लोगों को परेशानी ना हो यह भी जरूरी है इसलिए इन दोनों के बीच संतुलन होना बहुत जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा,  "संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत शांतिपूर्ण विरोध करना लोगों का संवैधानिक अधिकार है लेकिन इस अधिकार की सीमाएं हैं सार्वजनिक जगह को अनिश्चितकाल तक बंद नहीं किया जा सकता, दूसरे लोगों के आने-जाने के रास्ते को बंद नहीं किया जा सकता है. ऐसे स्थिति में  प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए इस मामले में भी कार्रवाई होनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया."

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर भी टिप्पणी की जिसमें कोर्ट की तरफ से कहा गया कि हमारा काम किसी कार्रवाई की वैधता तय करना है. प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए. इसके लिए हमारा सहारा नहीं लेना चाहिए. अगर इस मामले में कार्यवाही की गई होती तो याचिकाकर्ताओं को यहां आने की जरूरत नहीं होती.

शाहीन बाग प्रदर्शन से लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा है. रोज आने-जाने वाले लोगों को तकरीबन 200 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. जिसमें शाहीन बाग़ व्यापारियों को अलग से 100 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है और अगर सरकार की बात करें तो प्रशासन के मुताबिक सरकार को 20 करोड़ का नुकसान हुआ है.

इस फैसले के बाद शाहीन बाग प्रदर्शन का चेहरा रहे कई लोगों ने एबीपी न्यूज से बात की,  शाहीन बाग का चेहरा रही बिलकिस दादी ने भी हमसे बात करते हुए कहा, "वह इस फैसले का सम्मान करती हैं और चाहती हैं कि सभी लोग समाज में आपसी भाईचारे के साथ रहें."

सोशल एक्टिविस्ट और शाहीन बाग प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली शाहीन कौसर ने भी इस फैसले का सम्मान करते हुए अपनी बात रखी. उनका कहना है, " मेरा वहां शामिल होना ही इस बात का सुबूत है कि मैं  सिर्फ एक प्रोटेस्टर की हैसियत से नहीं बल्कि जिम्मेदार नागरिक की हैसियत से शामिल हुई थी. जो कुछ वहां हो रहा था उसको बहुत गहराई से मैं महसूस कर रही थी. प्रदर्शनकारी लाखों की संख्या में वहां थे. सड़क से आने-जाने वाले लोगों को आने-जाने की परेशानी हो रही थी उसको हम महसूस कर रहे थे. कोशिश थी हमारी भी की लोगों को परेशानी ना हो.  कोर्ट का जो फैसला आया है उसका में सम्मान करती हूं. संवैधानिक अधिकार है प्रदर्शन भी करें लेकिन कानूनी दायरे में रहकर."

शाहीन बाग के प्रदर्शन को बारीकी से देखने वाले शाहीन बाग के ही रहने वाले एडवोकेट मुजीब उर रहमान ने भी इस फैसले के बाद अपनी बात सामने रखी.  उनका कहना है, " इस फैसले को देखते हुए सरकार को गाइडलाइंस बनानी चाहिए कि कैसे प्रदर्शन हो. फैसला है तो मानेंगे ही. सुप्रीम कोर्ट का फैसला है तो सब को मानना ही होगा."

यह भी पढ़ें:

Covid-19: फेस्टिव सीजन में लोगों की खुशी में ना पड़े खलल इसके लिए PM मोदी करेंगे ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
Explained: दूध के नए जादुई पैकेट का जुगाड़ क्या? कैसे कूड़े के ढेर से गायब होने पर लगेगी लगाम, दिल्ली में नहीं दिखेंगी पुरानी थैलियां
दूध के नए जादुई पैकेट का जुगाड़ क्या, कैसे दिल्ली में कूड़े के ढेर से गायब होने पर लगेगी लगाम?
'मैं नरेंद्र मोदी के करीब था...', ललित मोदी का बड़ा दावा, BJP के नेताओं से रिश्तों का खोला पूरी सीक्रेट
'मैं नरेंद्र मोदी के करीब था...', ललित मोदी का बड़ा दावा, BJP के नेताओं से रिश्तों का खोला पूरी सीक्रेट
Monsoon 2026: इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
'छापा डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर कॉल पर भिड़ गए थे शशि थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
'रेड डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर भिड़े थे थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
Explained: दूध के नए जादुई पैकेट का जुगाड़ क्या? कैसे कूड़े के ढेर से गायब होने पर लगेगी लगाम, दिल्ली में नहीं दिखेंगी पुरानी थैलियां
दूध के नए जादुई पैकेट का जुगाड़ क्या, कैसे दिल्ली में कूड़े के ढेर से गायब होने पर लगेगी लगाम?
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget