एक्सप्लोरर

दिल्ली के एलजी से मिलेगा शाहीन बाग का डेलीगेशन, सड़क खाली करने को तैयार नहीं प्रदर्शनकारी

शाहीन बाग में एक महीने से ज्यादा समय से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. इस वजह से कालिंदी कुंज रोड बंद है. साथ ही वहां मौजूद कई बड़े शोरूम भी बंद हैं. दिल्ली पुलिस कई बार लोगों से सड़क खाली करने की अपील कर चुकी है.

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच पुलिस सूत्रों के मुताबिक शाहीन बाग से चार-पांच लोगों का एक डेलीगेशन एलजी हाउस जाएगा और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करेगा. इस दौरान खुद दिल्ली पुलिस के डीसीपी भी साथ होंगे. पुलिस लगातार प्रोटेस्ट पर बैठे लोगों से हटने की अपील कर रही है. लेकिन लोग सड़क खाली करने को तैयार नहीं है. पहली बार इस मामले को लेकर एलजी से शाहीन बाग का डेलीगेशन मिलेगा.

दिल्ली पुलिस कई बार प्रदर्शनकारियों से सड़क खाली करने की अपील कर चुकी है. सोमवार को भी दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था. यहां तक की पुलिस प्रदर्शन स्थल पर जाकर मंच से भी अपील कर चुकी है लेकिन लोग सड़क खाली करने को राजी नहीं हैं.

जिसे विरोध करना हो करे मगर सीएए वापस नहीं होने वाला- अमित शाह

उधर सोमवार को कालिंदी कुज रोड पर यातायात बहाल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई. याचिका में कहा गया है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने 14 जनवरी को इस मार्ग पर हो रही यातायात संबंधी बाधाओं को लेकर तत्काल फैसला सुनाने से इनकार कर दिया था. अदालत ने कहा था कि वह सीधे तौर पर प्रदर्शन से निपटने, प्रदर्शन स्थल या यातायात को लेकर कोई निर्देश नहीं देगी क्योंकि इससे निपटना वास्तविक स्थिति और पुलिस के विवेक पर निर्भर करता है.

बता दें कि 14 जनवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में कालिंदी कुंज रोड को खुलवाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने ये मामला दिल्ली पुलिस पर छोड़ दिया था. कोर्ट ने पुलिस से कहा कि वे जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करे. दरअसल, शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं. महिलाओं के साथ बच्चे में भी वहां मौजूद रहते हैं. यही पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है.

प्रदर्शन की वजह से कालिंदी कुंज रोड के साथ-साथ वहां मौजूद कई शोरूम भी बंद पड़े हैं. कालिंदी कुंज रोड बंद होने से दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों और नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ रहा है. इसका असर डीएनडीए पर दिख रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget