एक्सप्लोरर

Aryan Khan Drugs Case: NCB के दफ्तर पहुंचे शाहरुख खान के बॉडीगार्ड, जानिए क्या है वजह

Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी के अधिकारी आर्यन से जुड़े ज़रूरी दस्तावेज़ों की मांग के साथ उनके घर पहुंचे थे, जिसके बाद आज किंग खान के बॉडीगार्ड के ज़रिए आर्यन के दस्तावेज़ एनसीबी दफ्तर पहुंचाए गए हैं.

Aryan Khan Drugs Case: क्रूज़ ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार आर्यन खान के आवश्यक दस्तावेज़ लेकर आज शाहरुख खान के बॉडीगार्ड एनसीबी के दफ्तर पहुंचे. एनसीबी के अधिकारी गुरुवार को आर्यन से जुड़े ज़रूरी दस्तावेज़ों की मांग के साथ उनके घर मन्नत पहुंचे थे. जिसके बाद आज किंग खान के बॉडीगार्ड के ज़रिए आर्यन के दस्तावेज़ एनसीबी दफ्तर पहुंचाए गए हैं.

गुरुवार को जब एनसीबी के अधिकारी शाहरुख के घर पहुंचे तो माना जा रहा था कि मन्नत पर छापा पड़ा है. हालांकि बाद में एनसीबी ने साफ किया कि ये छापेमारी नहीं थी, जैसा कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया. एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बयान जारी कर कहा था, ''आज एनसीबी मुंबई जोनल यूनिट के अधिकारी शाहरुख खान के आवास मन्नत पर गए और उन्होंने शाहरुख खान से आर्यन खान मामले की जांच से जुड़े कुछ दस्तावेज मांगे.''

गुरुवार को बेटे से मिले शाहरुख खान

शाहरुख खान ने गुरुवार को अपने बेटे आर्यन खान से आर्थर रोड जेल में मुलाकात की. आर्यन इस महीने की शुरुआत में ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद से बंद हैं. मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद जेल में उनका इंतजार बढ़ गया है. एनसीबी ने एक क्रूज जहाज पर से कथित रूप से मादक पदार्थ जब्त होने के बाद तीन अक्टूबर को इस मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया था. उसके बाद से पहली बार आर्यन के परिवार का कोई सदस्य उनसे मिलने पहुंचा.

100 Cr Vaccination: 100 करोड़ टीकाकरण पर कांग्रेस बोली- सरकार ने फ्री में कुछ नहीं दिया, करदाताओं का पैसा करदाताओं पर ही किया खर्च

Mumbai Fire: मुंबई के लालबाग इलाके की 60 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए छलांग लगाने वाले युवक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget