एक्सप्लोरर

नए विवाद में पंकजा मुंडे, आम आदमी पार्टी ने लगाया घोटाले का आरोप

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की महिला बाल विकास मंत्री और बीजेपी नेता पंकजा मुंडे पर एक बार फिर घोटाले का आरोप लगा है. आम आदमी पार्टी ने आंगनबाड़ी में ठेके बांटने के मामले में पंकजा मुंडे पर अनियमितता के आरोप लगाए हैं. आरोपों के लपेटे में महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रावसाहेब दानवे भी हैं.

दरअसल नियम है कि आंगनबाड़ी में बच्चों की जरूरत के सामान की सप्लाई का काम महिला संगठनों या स्वयं सहायता समूहों को मिलना चाहिए. इस घोटाले की शुरुआत कांग्रेस के शासन में हुई थी.

कांग्रेस ने इसके ठेके वेंकटेश्वर, महालक्ष्मी और महाराष्ट्र नाम की तीन संस्थाओं को दिया था जो महिला नहीं बल्कि पुरुष चला रहे थे. मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा तो इन तीनों कंपनियों को फ़र्ज़ी बताकर सुप्रीम कोर्ट ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार को जमकर फटकार लगाई.

जिसके बाद कांग्रेस ने अपनी गलती सुधारते हुए माहिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले 375 स्वयं सहायता समूहों को आंगनवाड़ी में सामान सप्लाई करने का काम दे दिया. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि मौजूदा महिला बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने इन संगठनों से काम वापस लेकर उन्हीं तीन कंपनियों को दे दिया जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने फर्ज़ी बताया था.

मुंडे पर आरोप है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश और नियमों को ताक पर रखकर कंपनियों को टेंडर दे दिया. आप और इन महिला बचत गुटों का आरोप है कि इन संस्थाओं ने ख़ुद लिखित में सरकार को बताया हे कि वो इतना बडा उत्पादन इतनी जल्दी नहीं कर सकते है. यही वजह हे कि पिछले दो महिनों ने महाराष्ट्र की आंगनवाड़ीयों को खाना और पौष्टिक आहार नहीं मिल रहा. लेकिन फिर भी सरकार इन्ही को ठेके दे रही है क्यूँकि ये ठेकेदार पंकजा मुंडे और दानवे के करीबी है.

आरोपों की ज़द में महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रावसाहेब दानवे भी हैं. आरोप है कि उनके दो सहयोगी मोरेश्वर नाम की कंपनी में शामिल हैं, जिन्हें आंगनबाड़ी में सामान सप्लाई करने का ठेका मिला है. इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि मोरेश्वर कंपनी की ओर से आर डी दानवे को 5 लाख रुपये भी दिया गया है. आरोप है कि ये आर डी दानवे रावसाहेब दानवे ही हैं. पंकजा मुंडे और रावसाहेब दानवे ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

हाल ही में दानवे ने किसानों के लिए साले शब्द का इस्तेमाल किया था. पंकजा मुंडे और राव साहेब दानवे दोनों अक्सर विवादों में रहते हैं. आम आदमी पार्टी ने पंकजा मुंडे के इस्तीफे की मांग की है और घोटाले में दोनों की भूमिका की जांच की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget