एक्सप्लोरर

'मैं इनकी शरण में हूं और इनकी अमानत हूं', पाकिस्तान वापसी पर PM मोदी-CM योगी का नाम लेकर क्या बोलीं सीमा हैदर?

Seema Haider ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाई है. सीमा का कहना है कि उसे वापस पाकिस्तान नहीं भेजा जाना चाहिए.

Seema Haider News: पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाते करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत की है. दो साल पहले सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही है. सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है.

सीमा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कही ये बात

सीमा ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर वीडियो शेयर किया, जिसमें एक व्यक्ति उससे कुछ पूछता है. इस पर सीमा कहती है, ‘‘मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती सर.’’ इसके बाद वह व्यक्ति पूछता है कि मोदी (प्रधानमंत्री) जी से क्या गुहार लगाना चाहेंगी. इस पर सीमा को यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘मैं यही गुहार लगाना चाहूंगी मोदी जी और योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से कि मैं इनकी शरण में हूं, मैं इनकी अमानत हूं, बेटी पाकिस्तान की थी लेकिन बहू भारत की हूं. मुझे यहां रहने दिया जाए.’’ इसी साल सीमा ने 18 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया था.

2023 में पाकिस्तान से भारत आई थी सीमा हैदर 

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की निवासी सीमा मई 2023 में कराची में अपने घर को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी. उसने जुलाई में उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा इलाके में 27 वर्षीय सचिन के साथ रहते पकड़ा. कथित तौर पर दोनों 2019 में ऑनलाइन गेम खेलते समय संपर्क में आए थे.

सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं. गुलाम ने पहले अपने बच्चों का संरक्षण हासिल करने के लिए एक भारतीय वकील की सेवा ली थी. जुलाई 2023 में सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया गया था. सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप है, जबकि सचिन पर अवैध प्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था. बाद में, दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें-

 Pahalgam Terror Attack Video: गोलियों की बौछार और चीख-पुकार के बीच भागते लोग, पहलगाम हमले का सबसे नया वीडियो आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget