एक्सप्लोरर

केजरीवाल के सचिव रहे राजेंद्र कुमार का CBI पर आरोप, ‘सीएम को फंसाने के लिए दवाब डाला’ 

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव रहे राजेंद्र कुमार ने वॉलंटरी रिटायरमेंट मांगा है. उन्होंने 12 पेज का एक लेटर भी लिखा है. जिसमें उन्होंने सीबीआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

राजेंद्र कुमार ने लेटर में लिखा है, ‘सीबीआई ने उन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव डाला था और ऐसा करने पर उन्हें छोड़ने की बात भी सीबीआई ने कही थी.’ उन्होंने सीबीआइ पर आरोप लगाया कि उनसे जबरन मेल का एक्सेस हासिल किया गया और धमकी भी दी गई.

 

बहुत से लोगों की पिटाई भी की- राजेंद्र

राजेंद्र कुमार का कहना है, ‘सीबीआई ने उन्हें और मुख्यमंत्री को फंसाने के लिए लोगों पर दबाव डाला और बहुत से लोगों की पिटाई भी की.’ लेटर में कुमार ने लिखा है, ‘इस सिस्टम पर उन्हें बहुत विश्वास था, क्योंकि एक गरीब परिवार से आना वाला शख्स भी सिविल सर्विसेज एग्जाम में सफलता पाकर आईएएस बन गया था, लेकिन आज हालात बदल गए हैं.’

केंद्र-दिल्ली सरकार के झगड़े में बना मोहरा- राजेंद्र

राजेंद्र कुमार के लेटर के मुताबिक, केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के झगड़े में उन्हें मोहरा बनाया गया. लेटर के मुताबिक, उन्हें 2008 में देश का सबसे प्रतिष्ठित पीएम पदक मिला और जनसेवा में शानदार योगदान के लिए प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड दिया गया. लेटर में उन्होंने लिखा है अब उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. राजेंद्र कुमार ने बताया कि सीबीआई के जरिए उन्हें झूठे मामलों में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया गया- राजेंद्र

राजेंद्र कुमार के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के कई आदेशों का उल्लंघन किया गया और उनका निलंबन गैरकानूनी तरीके से दो अक्टूबर को फिर से 180 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया.

घोटाले से जुड़े केस में हुई थी राजेंद्र की गिरफ्तारी

बता दें कि सीबीआई ने पिछले साल जुलाई में भ्रष्टाचार के आरोप में राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था. सीबीआई 50 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़े केस में गिरफ्तारी से पहले उनसे कई महीनों से पूछताछ कर रही थी.

सीबीआई ने राजेंद्र कुमार के आरोपों को नकारा

CBI ने राजेंद्र कुमार के आरोपों को झूठा बताया है. सीबीआई ने कहा है कि जांच के दौरान उनके किलाफ जो भी सबूत मिले उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया है. उनके खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की गई है. इस वक्त पर ऐसे आरोप लगाना जांच को प्रभावित करने का प्रयास है.

केजरीवाल के भरोसेमंद हैं राजेंद्र

राजेंद्र कुमार अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद और प्रिय नौकरशाहों में से एक हैं. मिसाल के लिए जब केजरीवाल ने 49 दिन के पिछले कार्यकाल के दौरान भी राजेंद्र कुमार को ही अपना प्रधान सचिव बनाया था. राजेंद्र की नियुक्ति को लेकर केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से भी जंग कर चुके हैं और उनकी अनदेखी करते हुए नियुक्ति कर दी थी.

केजरीवाल की तरह ही आईएएस राजेंद्र कुमार भी आईआईटी पासआउट हैं. हालाकि राजेंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप प्रधान सचिव बनने से पहले के हैं. इनपर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगे हैं वो शीला दीक्षित के सीएम रहने के दौरान हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget