एक्सप्लोरर

शी जिनपिंग के दौरे का दूसरा दिन: अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के बाद पीएम मोदी करेंगे दोपहर के भोज की मेजबानी

भारत के विदेश सचिव ने बताया कि पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने स्वीकार किया कि आतंकवाद एवं कट्टरपंथ साझी चुनौतियां हैं और दोनों नेता इससे निपटने के लिए मिलकर काम करेंगे.

महाबलीपुरमः भारत दौरे पर आए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का आज दूसरा दिना है. दूसरे दिन शी जिनपिंग की अनौपचारिक मुलाकात पीएम मोदी के साथ होगी. आज सुबह करीब 10 बजे दोनों नेता ताज फिशरमैन के कोव रिसॉर्ट में बैठक करेंगे. करीब 40 मिनटों तक चलने वाली इस बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत होगी. हालांकि, बातचीत का एजेंडा क्या होगा यह साफ नहीं हो पाया है.

इस बैठक के बाद दोनों देशों के प्रतिनिधि स्तर की वार्ता होगी. दो दिनों की अनौपचारिक वार्ता के बाद दोनों देश आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में समझौते आदि को लेकर किसी तरह का कोई भी बयान नहीं जारी किया जाएगा. इससे पहले दोनों देशों के बीच पहली अनौपचारिक वार्ता अप्रैल 2018 में चीन के वुहान शहर में हुई थी.

आज का शेड्यूल

  • सुबह 9 बजे होटल से चीनी राष्ट्रपति महाबलीपुरम के लिए एक बार फिर रवाना होंगे.
  • करीब 50 मिनट का सफर तय कर जिनपिंग सुबह 9.50 बजे होटल फिशरमैंस को पहुंचेंगे.
  • यहां पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच बातचीत होगी.
  • सुबह 10 बजे दोनों नेता होटल के रेस्त्रां मचान में आपसी गुफ्तगू का दौर चलेगा.
  • सुबह 10.45 बजे प्रधानमंत्री मोदी के ही होटल में दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत भी होगी.
  • सुबह 11.45 बजे पीएम मोदी मेहमान चीनी राष्ट्रपति के लिए दोपहर भोज की मेजबानी भी करेंगे.
  • बातचीत और दोपहर भोज का दौर खत्म कर चीनी राष्ट्रपति दोपहर 12.45 बजे चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.
  • दोपहर 1.30 बजे विमान में सवार हो जाएंगे.

पहले दिन की वार्ता खत्म होने के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने देर शाम संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों नेताओं ने रात्रिभोज के दौरान ढाई घंटे बातचीत की और इस दौरान उन्होंने अपनी-अपनी राष्ट्रीय दूरदृष्टि एवं शासन संबंधी प्राथमिकताओं समेत कई मामलों पर बातचीत की.

विदेश सचिव ने बताया कि पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने स्वीकार किया कि आतंकवाद एवं कट्टरपंथ साझी चुनौतियां हैं और दोनों नेता इससे निपटने के लिए मिलकर काम करेंगे.

पीएम मोदी-शी जिनपिंग ने लिया संकल्प, कहा- आतंकवाद की चुनौतियों का मिलकर करेंगे सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
BJP Candidates List 2026: असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी
'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी
गोवा, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जानें किस पर लगाया दांव
गोवा, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
Trump To Iran: 'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ईरानी हमले के बाद नरम पड़े ट्रंप
'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस प्लांट पर ईरानी हमले से घबराए ट्रंप
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
Ustaad Bhagat Singh X Review: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
Embed widget