एक्सप्लोरर

SCO Summit: भारत का पाकिस्तान को संदेश, SCO समिट में राजनाथ सिंह बोले- ‘प्राथमिकता आतंकवाद से निपटना होनी चाहिए’

Defence Minister's SCO Summit: शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के लिए दिल्ली में आयोजित एक बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आतंकवाद से निपटना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.

Rajnath Singh In SCO Summit: भारत, रूस, चीन और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अन्य सदस्य देशों ने शुक्रवार (28 अप्रैल) को नयी दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों और उससे संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अफगानिस्तान में स्थिति की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रक्षा मंत्री ने इस बैठक में कहा, “अगर हम एससीओ को मजबूत और अधिक विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय समूह बनाना चाहते हैं तो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटना होनी चाहिए.” उन्होंने आगे कहा, ‘‘भारत सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एससीओ को एक महत्वपूर्ण संगठन के रूप में देखता है. हम एक राष्ट्र के तौर पर एससीओ सदस्य देशों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत करना चाहते हैं.’’

रूस और चीन समेत इन देशों के नेता हुए शामिल

चीन के रक्षा मंत्री ली शांग्फु, रूस के सर्गेइ शोइगु, ताजिकिस्तान के कर्नल जनरल शेराली मिर्जो, ईरान के ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रेजा घराई अश्तियानी और कजाखस्तान के रक्षा मंत्री कर्नल जनरल रुस्लान झाक्सिलिकोव ने दिल्ली में हुई बैठक में भाग लिया. वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ को बैठक में वर्चुअल तरीके से हिस्सा लेना था.

आतंकवाद से निपटने पर चर्चा

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘यह मंच हमारे विचारों, अवधारणाओं और चिंताओं को साझा करने के लिए हम सभी को एक अवसर उपलब्ध कराता है. यह एक महत्वपूर्ण मंच है जहां हम अपने समक्ष चुनौतियों पर चर्चा कर सकते हैं, उनका समाधान तलाश सकते हैं.’’

बैठक की तैयारियों से संबद्ध अधिकारियों ने बताया कि इसमें अफगानिस्तान में हो रहे घटनाक्रम समेत क्षेत्रीय सुरक्षा स्थितियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आतंकवाद तथा चरमपंथ से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए एससीओ सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की जाएगी.

ये भी पढ़ें: India China Talk: न हाथ मिले और न दिल, सीमा तनाव पर राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री से की दो-टूक बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget