एक्सप्लोरर

SC के जजों में विवाद की एक वजह है जज लोया की मौत, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉम्बे लॉयर्स असोसिएशन ने भी 8 जनवरी को बंबई हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर जज लोया की मौत की जांच कराने की मांग की थी.

नई दिल्ली: सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले की सुनवाई करने वाले विशेष सीबीआई जज बी एच लोया की संदिग्ध मौत की जांच को लेकर बड़ा विवाद हो गया है. सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुप्रीम कोर्ट में सब कुछ ठीक नहीं होने की बात कही है. जस्टिस गोगोई ने कहा है कि जजों में विवाद की वजह जज लोया की संदिग्ध मौत का मामला भी है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब जस्टिस गोगोई से पूछा गया कि क्या ये विवाद जज लोया की संदिग्ध मौत से जुड़ा है. इसके जवाब में जस्टिस गोगोई ने कहा- 'जी हां.'

सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों की तरफ से चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को लिखी चिट्ठी में क्या है?

15 जनवरी तक के लिए टली सुनवाई

बता दें कि आज जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस शांतनागौडर की बेंच ने लोया की मौत वाली याचिका पर सुनवाई की. बेंच ने इस मामले को 15 जनवरी तक के लिए टाल दिया है.

आज की सुनवाई का ब्यौरा 

  • सिर्फ 2-3 मिनट चली सुनवाई
  • कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला और पत्रकार बी आर लोने की याचिकाएं थीं
  • तहसीन पूनावाला के लिए इंदिरा जय सिंह ने जांच की मांग उठाने की कोशिश की
  • बेंच ने कहा- ये एक बेहद गंभीर मसला है. पहले महाराष्ट्र के वकील राज्य सरकार से निर्देश लें. मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखना भी ज़रूरी है, हम मामले को दोबारा सोमवार को सुनेंगे

आपको बता दें कि ये याचिका महाराष्ट्र के पत्रकार बी आर लोन की तरफ से दायर की गई है. याचिका में उन्होंने कहा है कि संवेदनशील सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले की सुनवाई कर रहे लोया की रहस्यमयी मौत की निष्पक्ष जांच कराने की जरुरत है.

जानिए उन 4 जजों के बारे में जिन्होंने चीफ जस्टिस पर उठाए सवाल

एक दिसंबर 2014 को हुई थी जज लोया की मौत

जज लोया की एक दिसंबर 2014 को नागपुर में दिल का दौरा पड़ने से उस समय मौत हो गई थी, जब वह अपनी एक सहकर्मी की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे. यह मामला तब सामने आया जब उनकी बहन ने भाई की मौत पर सवाल उठाए थे. बहन के सवाल उठाने के बाद मीडिया की खबरों में जज लोया की मौत और सोहराबुद्दीन केस से उनके जुड़े होने की परिस्थितियों पर संदेह जताया गया था.

आपको बता दें कि बॉम्बे लॉयर्स असोसिएशन ने भी 8 जनवरी को बंबई हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर जज लोया की मौत की जांच कराने की मांग की थी.

चीफ जस्टिस पर सुप्रीम कोर्ट के ही चार जजों ने ही उठाए सवाल, जानें इस पर किसने क्या कहा है

सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर का है ये मामला

गुजरात में सोहराबुद्दीन शेख, उनकी पत्नी कौसर बी और उनके सहयोगी तुलसीदास प्रजापति के नवंबर 2005 में हुई कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में पुलिसकर्मी समेत कुल 23 आरोपी मुकदमे का सामना कर रहे हैं. बाद में यह मामला सीबीआई को सौंपा गया और मुकदमे को मुंबई ट्रांसफर किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget