एक्सप्लोरर

जस्टिस जोसेफ प्रोमोशन मामला: कॉलेजियम के दो जज सरकार के उठाए बिंदुओं पर विचार के पक्ष में-सूत्र

आज की बैठक बेनतीजा रही है. ऐसे में लाज़िमी है कि जल्द ही इस मसले पर कॉलेजियम की दोबारा बैठक होगी. इस वक्त सुप्रीम कोर्ट में जजों के छह पद खाली हैं. इस लिहाज़ से भी नए जजों की नियुक्ति काफी अहम है.

नई दिल्ली: उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के एम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने की सिफारिश दोबारा सरकार को भेजने पर कॉलेजियम का फैसला क्यों टला?  न्यायपालिका और सरकार के बीच टकराव की वजह बन रहे इस मसले पर दिलचस्पी रखने वाले हर शख्स के मन मे ये सवाल है. बेहद उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक आज करीब 50 मिनट चली बैठक का एक बड़ा हिस्सा जस्टिस जोसेफ के मसले पर चर्चा में बीता.

पांच सदस्यीय कॉलेजियम के दो जज इस मसले पर सरकार से बात करने के पक्ष में थे. उनका कहना था कि कॉलेजियम चाहे तो दोबारा जोसेफ के नाम की सिफारिश भेज सकती है, लेकिन सरकार ने उनके नाम की सिफारिश वापस भेजते वक्त जो मसले उठाए हैं, उन पर गौर कर के फैसला लेना बेहतर होगा.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 जनवरी को जोसफ और इंदु मल्होत्रा के नाम की सिफारिश एक साथ भेजी थी. लेकिन सरकार ने पिछले हफ्ते सिर्फ इंदु मल्होत्रा के नाम को मंज़ूरी दी. जोसेफ का नाम दोबारा विचार के लिए कॉलेजियम के पास भेज दिया.

सरकार ने जोसेफ के नाम की सिफारिश वापस भेजते हुए चिट्ठी में इसके पीछे ये वजहें बताई थीं:

  • हाई कोर्ट के जजों में वरिष्ठता सूची में जोसेफ का नंबर 42वां हैं. उन्हें दरकिनार कर ये सिफारिश भेजी गई.
  • इस समय 11 हाई कोर्ट चीफ जस्टिस उनसे वरिष्ठ हैं. उन्हें भी दरकिनार किया गया.
  • केरल हाई कोर्ट से आने वाले एक जज पहले से सुप्रीम कोर्ट में हैं. कलकत्ता, राजस्थान, गुजरात, झारखंड जैसे कई हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में कोई जज नहीं.
  • मूल रूप से केरल हाई कोर्ट के जज रहे कई लोग देश भर में कई जज हैं. अभी चार हाई कोर्ट चीफ जस्टिस हैं, जो केरल से हैं.
  • सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल कोई भी अनुसूचित जाति/जनजाति का जज नहीं

आज कॉलेजियम की बैठक में राजस्थान, कलकत्ता और आंध्र-तेलंगाना हाई कोर्ट के 3 जजों को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने पर भी चर्चा हुई. इससे यही लगता है कि जजों के चयन में क्षेत्रीय संतुलन की बात पर कॉलेजियम ने गौर किया है.

चूंकि, आज की बैठक बेनतीजा रही है. ऐसे में लाज़िमी है कि जल्द ही इस मसले पर कॉलेजियम की दोबारा बैठक होगी. इस वक्त सुप्रीम कोर्ट में जजों के छह पद खाली हैं. इस लिहाज़ से भी नए जजों की नियुक्ति काफी अहम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
LIVE: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget