एक्सप्लोरर

SC On NIOS Centre: सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- एनआईओएस स्टडी सेंटर से 10 किमी की दूरी पर बनाएं परीक्षा केंद्र

Examination Centres: सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि NIOS मान्यता प्राप्त संस्थानों से 10 किमी. की दूरी के अंदर की परीक्षा केंद्र बनाए. जिससे कि छात्र आसानी से परीक्षा दे सकें.

NIOS Centre: देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (National Institute Of Open School) को आदेश दिया है कि वो अपने मान्यता प्राप्त संस्थानों से 10 किमी. की दूरी पर ही परीक्षा का केंद्र (Examination Centre) बनाएं. जिससे कि छात्र (Students) आसानी से और निश्चित रूप से परीक्षा (Exam) में शामिल हो सकें. दरअसल मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट एनआईओएस (NIOS) से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा दायर एक याचिका (Petition) पर सुनवाई कर रही थी. इस याचिका में परीक्षा केंद्रों (Examination Centres) की दूरी तय करने को लेकर मांग की गई कि अध्ययन केंद्रों से परीक्षा केंद्रों की दूरी न्यूनतम हो.

कोर्ट ने कहा ओपन स्कूल से शिक्षा लेने वालों की बड़ी संख्या ग्रामीण क्षेत्रों से आती है. जस्टिस एसए नजीर और जस्टिस पीएम नरसिम्हा की अवकाशकालीन पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई की और कहा कि इनमें से ज्यादातर छात्र गरीब तबके से आते हैं और वो सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर रहते हैं. तो ऐसे में परीक्षा केंद्रों को पास ही बनाया जाए.

परीक्षा केंद्र दूर बनाने के हो सकते हैं दुष्परिणाम

इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि परीक्षा केंद्रों को दूर करने से इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं. कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि अधिकांश छात्र समाज के गरीब तबके से आते हैं, जो कि अविश्वसनीय रूप से सार्वजनिक परिवहन के साधनों पर निर्भर हैं. इन सभी के लिए पढ़ाई की संभावना अपनी आजीविका के लिए है. ऐसे छात्रों के लिए दुर्गम और दूर-दराज के परीक्षा केंद्र बनाने के दुष्परिणामों की कल्पना करना मुश्किल है. कोर्ट ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा के लिए लंबी दूरी की यात्रा करने में असमर्थता का परिणाम केवल छात्र द्वारा परीक्षा छोड़ने के तौर पर होगा, जो आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है.

नई शिक्षा नीति में परीक्षा केंद्रों की दूरी कम करने पर दिया जोर

मामले पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 (Education Policy 2020) के अध्याय 6 में सामाजिक और शैक्षिक रूप (Social and Educational) से वंचित समूहों के लिए ग्रुप वॉक (Group Walk), साइकिल (Cycle) के माध्यम से उन्हें स्कूल छोड़ने, संस्थान और परीक्षा केंद्रों (Examination Centre) की दूरी कम करने पर जोर दिया गया है. पीठ ने कहा कि एनआईओएस (NIOS) मान्यता प्राप्त संस्थानों से 10 किमी. की दूरी के भीतर परीक्षा केंद्रों को निर्धारित करने का प्रयास करे. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ये भी कहा कि एनआईओएस (NIOS) का ये कर्तव्य है कि वह परीक्षा केंद्रों (Examination Centres) को इस तरह से तय करे कि छात्र निश्चित रूप से और आसानी से परीक्षा में शामिल हो सकें. एनआईओएस परीक्षा (NIOS Examination) देने के लिए छात्रों से गांवों और कस्बों से लंबी दूरी तय कराने की अपेक्षा अतिरिक्त केंद्र बना दिए जाए.

ये भी पढ़ें: Places of Worship Act: प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट के खिलाफ एक हफ्ते में चौथी याचिका दायर, कथावाचक देवकी नंदन भी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

ये भी पढ़ें: Azam Khan को SC से राहत, रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के हिस्सों को गिराने की कार्रवाई पर रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget