एक्सप्लोरर

अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट में उठा इकबाल अंसारी पर हमले का मामला, SC ने कहा- देखेंगे क्या कर सकते हैं

अयोध्या में बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने कल अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह पर उनसे हाथापाई और गालीगलौच का आरोप लगाया था. इकबाल अंसारी ने कहा कि वह मेरे आवास पर मुझसे मिलने आई थीं और बातचीत के दौरान वह उग्र हो गईं.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में चल रही अयोध्या मामले की सुनवाई आज 19वें दिन भी जारी है. आज सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने मामले में पक्षकार इकबाल अंसारी पर कल हुए हमले की जानकारी दी. इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इस मामले को देखेंगे कि इस बारे में क्या कदम उठाने हैं.

सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने इस बात पर हैरानी जताई कि पुलिस सुरक्षा के बावजूद अंसारी पर हमला हुआ. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि वो दूसरे पक्ष पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं.

अंसारी का अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिक सिंह पर हाथापाई का आरोप

बता दें कि अयोध्या में बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने कल अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह पर उनसे हाथापाई और गालीगलौच का आरोप लगाया था. इकबाल अंसारी ने कहा कि वह मेरे आवास पर मुझसे मिलने आई थीं. बातचीत के दौरान वह उग्र हो गईं और मेरे ऊपर हमला बोल दिया. इकबाल अंसारी ने गाली-गलौज और हाथापाई के मामले में तहरीर दी है.

इकबाल अंसारी का कहना है कि वर्तिका सिंह ने तीन तलाक मुद्दे पर बात शुरू की और बात होते होते राम मंदिर पर आ गई और फिर वो राम मंदिर पर रोड़ा लगाने का आरोप लगाते हुए उग्र हो गईं और हाथापाई पर उतारू हो गईं. इकबाल अंसारी ने अपनी सुरक्षा को बढ़ाए जाने के लिए और वर्तिका सिंह पर अभद्रता और गाली गलौज हाथापाई का मामला दर्ज करने के लिए थाना राम जन्मभूमि में प्रार्थना पत्र दिया है.

इक़बाल ने देश और पीएम के लिए अपशब्द कहे- वर्तिका

वहीं शूटर वर्तिका सिंह का कहना है, ‘’इक़बाल ने बातचीत के दौरान देश और प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्द कहे. इकबाल अंसारी ने कहा कि वो देश को पाकिस्तान बना देंगे. इसलिए मैंने उन्हें थप्पड़ मार दिया. घरवालों से मारपीट की बात गलत है.’’ वर्तिका ने यह भी कहा कि कोई भी हो अगर पाकिस्तान की बात करेगा तो मैं उसे थप्पड़ मारूंगी.

यह भी पढ़ें-

घाटी का माहौल खराब करने की फिराक में लगे पाकिस्तान की खुली पोल, सेना ने दो आतंकियों का कबूलनामा पेश किया

सिर्फ 36 घंटे के दौरे पर रूस में पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के साथ जहाज से शिप बिल्डिंग प्लांट देखने गए

मुंबई में बारिश के कारण शहर में जगह जगह घुटने भर पानी, ट्रैक पर पानी भरने से लोकल ट्रेनें स्लो

रानू मंडल के साथ तीसरा गाना रिकॉर्ड कर रहे हैं हिमेश, बोले- हर गाने के साथ उनका विश्वास बढ़ रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget