एक्सप्लोरर

SBI ने NEFT और RTGS से शुल्क हटायाः डिजिटल ट्रांजेक्शन को मिलेगा बढ़ावा, ग्राहकों को मिलेगी राहत

डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई ने बड़ी पहल की है. अब इस बैंक के ग्राहकों को एक जुलाई से एनईएफटी और आरटीजीएस से लेनदेन करने पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ रहा है. बैंक आईएमपीएस के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन पर भी एक अगस्त से शुल्क हटा रही है.

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एनईएफटी और आरटीजीएस से लेनदेन करने पर एक जुलाई से शुल्क हटा दिए हैं. बैंक ने यह कदम डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया है. इसके अलावा बैंक ने आईएमपीएस (तत्काल भुगतान सेवा) से लेनदेन करने पर भी एक अगस्त से शुल्क हटाने का निर्णय किया है. बता दें कि बड़ी राशि के लेनदेन के लिए आरटीजीएस (रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) और दो लाख रुपये तक के लेनदेन के लिए एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) प्रणाली का उपयोग किया जाता है.

बैंक ने कहा, ‘‘ बैंक की योनो, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवा का उपयोग करने वाले ग्राहकों को एक जुलाई से आरटीजीएस और एनईएफटी लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ रहा है. इसके अलावा इन ग्राहकों को एक अगस्त से आईएमपीएस लेनदेन पर भी कोई शुल्क नहीं देना होगा.’’

योनो (यू ऑनली नीड वन) बैंक की डिजिटल और लाइफस्टाइल मंचों को एक साथ लाने वाली एप का नाम है. इसके पंजीकृत ग्राहकों की संख्या करीब एक करोड़ है. इसके अलावा बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सेवा के ग्राहकों की संख्या छह करोड़ और मोबाइल बैंकिंग के ग्राहकों की संख्या 1.41 करोड़ के आसपास है. अभी तक बैंक एनईएफटी पर एक से पांच रुपये और आरटीजीएस पर पांच से 50 रुपये तक का शुल्क लेता रहा है. बैंक ने शाखा पर जाकर एनईएफटी और आरटीजीएस का उपयोग करने वाले ग्राहकों से लिए जाने वाले शुल्क में 20 प्रतिशत कटौती की है.

चारा घोटाला: देवघर कोषागार मामले में झारखंड HC ने लालू यादव को दी जमानत हार के बाद कोच रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा, बताया सेमीफाइनल में क्यों नंबर चार पर नहीं उतरे धोनी कर्नाटक में इस्तीफा देने वाले विधायकों के मामले में SC ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया, 16 जुलाई को फिर सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget