एक्सप्लोरर

Sawan Shivratri 2019: घूम धाम से मनाई जा रही है सावन की शिवरात्रि, शिवालों में उमड़ी भक्तों की भीड़

सावन शिवरात्रि हर साल सावन के महीने में कृष्‍ण पक्ष चतुर्दशी को मनाया जाता है. इस बार सावन शिवरात्रि 30 जुलाई मनाया जा रहा है.

नई दिल्लीः आज सावन शिवरात्रि का व्रत है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन का विशेष महत्व होता है. मान्‍यता है कि फाल्‍गुन महीने में पड़ने वाली महाशिवरात्रि की तरह ही सावन शिवरात्रि भी महत्वपूर्ण होता है. हिन्‍दू मान्‍यताओं के अनुसार शिव पूजन के लिए सावन का महीना सर्वश्रेष्‍ठ माना जाता है. सावन के महीने में स्वयं भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, नंदी और अपने दूतों के साथ पूरे महीने पृथ्वी पर आ जाते हैं.

शिव भक्‍तों के लिए सावन शिवरात्रि का बहुत महत्‍व माना जाता है. सावन का महीना शुरू होते ही शिव भक्‍त बोल बम के नारों के साथ कांवड़ यात्रा करने हरिद्वार और गौमुख की ओर निकल पड़ते हैं. भक्त सावन शिवरात्रि के दिन अपने आराध्‍य भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं.

सावन शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करना कल्‍याणकारी माना जाता है. इस दिन महिलाएं हरे वस्त्र में शिवमंदिर पहुंचती है और शिव की आराधना करती है. सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है.

 भक्त शिवरात्रि के मौके पर शिव चालीसा, शिव पुराण, रुद्राष्टक का पाठ, रुद्राक्ष माला से महामृत्युंज्य मंत्र का जाप कर रहे हैं.

दिल्ली के प्राचीन गोरी-शंकर मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लग गया है. सुबह से ही भक्त जल चढ़ाने के लिए मंदिर पुहंचे हुए हैं. गोरीशंकर मंदिर में दूर दूर से लोग जल चढ़ाने पुहंचे जहा लोगो की इस मंदिर में बहुत मान्यता है और लोग 30-40 सालो से इसी मंदिर में जल चढ़ाने आते है. महिला, पुरुष, बच्चे सब यहां दूर-दूर से शिव के दर्शन के लिए आये हुए हैं.

शिवरात्रि के मौके पर त्रोयदशी और चतुर्दशी में जल चढ़ाते है. ऐसे में त्रोयदशी 29 जुलाई (सोमवार) को शाम पांच बजकर 9 मिनट से शुरू हो गया. इसी समय से जलाभिषेक भी शुरू हो गया. इसके बाद 30 जुलाई को 2 बजकर 49 मिनट पर चतुर्दशी प्रारंभ होगा.

शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग में क्या है अंतर ? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget