एक्सप्लोरर

Statue of Unity: खूबसूरत नज़ारा देखना और सरदार पटेल को जानना चाहते हैं तो लेना होगा टिकट

Statue of Unity: सरदार पटेल की प्रतिमा को नजदीक से देखने के लिए टिकट लेना होगा और सुबह 9 बजे से शाम के छह बजे तक देख सकते हैं. सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, टिकट को दो भागों में बांटा गया है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के नर्मदा जिले में बने सरदार पटेल की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' देश को समर्पित किया. दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा को बनाने में करीब 2979 करोड़ रुपये का खर्च आया है. प्रतिमा पर्यटन के ख्याल से काफी महत्वपूर्ण है. गुजरात पर्यटन विभाग के मुताबिक, प्रतिदिन करीब 15000 पर्यटकों के आने की संभावना है. इससे गुजरात देश का सबसे व्यस्त पर्यटक स्थल बन सकता है.

पर्यटकों के लिए खास सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बेस में खूबसूरत संग्रहालय बनाया गया है, अलग तरह की लाइटिंग की गई है. खास बात यह भी है कि प्रतिमा के 153 मीटर की ऊंचाई पर गैलरी बनाई गई है. जहां एक समय में करीब 200 पर्यटक इकट्ठा हो सकते हैं. यहां से सरदार सरोवर बांध और सतपुड़ा और विंध्य की पहाड़ का दीदार किया जा सकता है. गैलरी से सरदार सरोवर बांध, सतपुड़ा और विंध्य की पहाड़ का दीदार कर सकते हैं. साथ ही पहाड़ पर फूल लगाया गया है जिसे गैलरी से देखा जा सकता है.

दीदार के लिए लेना होगा टिकट स्टैच्यू को नजदीक से देखने के लिए टिकट लेना होगा और सुबह 9 बजे से शाम के छह बजे तक देख सकते हैं. सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, टिकट को दो भागों में बांटा गया है.

टिकट प्लान

पहले प्लान के तहत- गैलरी, वैली ऑफ फ्लावर, मेमोरियल, म्यूजियम और ऑडियो विजुअल देखने के लिए 350 रुपये का टिकट लगेगा. बस सर्विस फ्री है. यानी कुल 350 रुपये में आप शानदार नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं. सरदार पटेल के योगदानों को जान सकते हैं. बच्चों के लिए छूट नहीं दी गई है.

Statue of Unity: आयरन मैन सरदार पटेल की प्रतिमा से जुड़ी ऐसी अनोखी बातें जिससे आप अनजान हैं

वहीं दूसरे प्लान की बात करें तो 3 से 15 साल के बच्चों के लिए 60 रुपये का टिकट लगेगा और 15 साल से ऊपर के पर्यटकों को 120 रुपया देना होगा. बस किराया नहीं लिया जाएगा. इस प्लान के तहत गैलरी तक नहीं जा सकते हैं. गैलरी को सरदार पटेल की प्रतिमा की 153 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है.

Statue of Unity: खूबसूरत नज़ारा देखना और सरदार पटेल को जानना चाहते हैं तो लेना होगा टिकट

डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से टिकट बुक करने पर कोई अलग से चार्ज नहीं लिया जाएगा. हालांकि क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करने पर एक प्रतिशत + कुल राशि पर जीएसटी लिया जाएगा. खूबसूरत 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को देखने के https://soutickets.in/ पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं.

कौन हैं 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' बनाने वाले राम वी सुतार? जिनकी कला ने एक नजर में ही पीएम मोदी को कर दिया प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget