एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Remand: AAP सांसद संजय सिंह को कोर्ट ने 5 दिनों की ED रिमांड पर भेजा, सुनवाई में किसने क्या दलीलें दी?

Sanjay Singh Remand: दिल्ली आबकारी नीति केस में कोर्ट से संजय सिंह की रिमांड गुरुवार (5 अक्टूबर) को मांगते हुए ईडी ने दलील दी कि करोड़ो रुपये का लेन-देन हुआ है.

Sanjay Singh Remand: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की रिमांड पर गुरुवार (5 अक्टूबर) को भेज दिया. दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने सुनवाई के दौरान दस दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन पांच दिन की रिमांड दी गई. ऐसे में सिंह अब 10 अक्टूबर तक केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में रहेंगे और इस दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी.

सिंह को ईडी ने बुधवार (4 अक्टूबर) को उनके नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर कई घंटों की छापेमारी और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. ईडी का आरोप है कि कुछ डीलर को फायदा पहुंचाने के लिए लिए कथित तौर पर रिश्वत ली गई थी. 

क्या दलीलें दी गई? 
मामले में सुनवाई के दौरान आप नेता संजय सिंह ने कोर्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव हार रहे हैं. इस कारण ये लोग ऐसा करवा रहे हैं. वहीं सिंह का पक्ष रख रहे वकील मोहित माथुर ने कहा कि किस आधार पर गिरफ्तार किया गया ये बताया जाए. हमें रिमांड पेपर दिया जाए. 

सिंह के वकील की दलील पर ईडी ने कहा कि दें देंगे. इसके तुरंत बाद उन्हें रिमांड पेपर दिया गया. 

ईडी ने क्या कहा?
ईडी के वकील ने कोर्ट में दावा किया कि दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन हुए हैं. इसमें कुल 2 करोड़ का लेन-देन हुआ है. दिनेश अरोड़ा के बयान के मुताबिक, उसने लेन-देन की बात फोन पर स्वीकार की है. केंद्रीय जांच एजेंसी के रिमांड पेपर में सजंय सिंह के घर पर पैसे के लेन-देन का जिक्र है. इसमें बताया गया है कि पहली बार में 1 करोड़ और दूसरी किश्त में भी 1 करोड़ का लेन-देन संजय सिंह के घर पर हुआ.

ईडी के रिमांड पेपर में इंडो स्प्रिट से भी पैसे के ट्रांजेक्शन की बात कही गई है. एजेंसी ने कहा कि सजंय सिंह के कर्मचारी सर्वेश को उनके (संजय सिंह) के घर पर पैसा दिया गया. दिनेश अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की.

ईडी ने कहा कि दिनेश अरोड़ा के कर्मचारी ने बताया कि उसने 2 करोड़ रुपये संजय सिंह के घर पर दिए. इसके अलावा 1 करोड़ इंडो स्प्रिट के ऑफिस से लेकर भी सिंह के घर दिए. कल जो सर्च हुई डिजिटल एविडेंस मिला उसको लेकर सवाल करना है. सिंह का फोन हमने जब्त कर लिया है. कुछ कॉन्टैक्ट नंबर मिले हैं. 

जज ने क्या सवाल किए?
जज ने पूछा फोन तो आपने ले ही लिया है सीडीआर निकाल ही लेंगे तो उसमें कन्फ्रंट करेंगे. इसपर ईडी के वकील ने कहा कि सजंय सिंह के फोन से मिले नंबर और डेटा को लेकर हिरासत में पूछताछ जरूरी है. 

ईडी ने रिमांड की मांग करते हुए कहा कि सजंय सिंह के घर मिले सबूत को लेकर उनसे पूछताछ करनी है. 

संजय सिंह के वकील ने क्या कहा?
ईडी ने रिमांड पेपर में 10 दिन की रिमांड की मांग की, लेकिन जांच एजेंसी के वकील ने कहा कि 7 दिन देंगे तो भी चलेगा. हमें 3 लोगों से संजय सिंह का आमना-सामना करवाना है. सिंह के वकील मोहित माथुर ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि ये सिलसिला कभी नहीं थमने वाला. इनके स्टार गवाह दिनेश अरोड़ा जो कि ईडी और सीबीआई दोनों मामलों में आरोपी है. दोनों ही मामलों में गवाह बन गया है. उसकी विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है.

माथुर ने ईडी की गई गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई. उन्होंने कहा कि ईडी ने खुद माना है कि संजय सिंह को कभी इस केस में इससे पहले समन जारी नहीं हुआ. फिर एक दिन में सब कुछ हो गया. 

माथुर ने कहा कि दिनेश अरोड़ा इनके पास बीते एक साल से है, समीर महेंद्रू सीबीआई और ईडी केस में आरोपी है. उसको जमानत मिल गई, लेकिन बेल का कोई विरोध नहीं किया गया. समीर महेंद्रू पर 3 करोड़ की घुस देने का आरोप है, लेकिन उसको फिर भी गिरफ्तार नहीं किया गया.

कोर्ट का सवाल?
कोर्ट ने सवाल किया कि क्या आपने फोन कब्जे में ले लिया? ईडी के वकील ने हां में जवाब दिया. फिर कोर्ट ने कहा कि जब फोन आपके पास है तो फिर इसमें आरोपी के साथ इसका आमना-सामना कराने की क्या जरूरत बचती है. आप डेटा वैसे भी निकाल सकते है.

संजय सिंह क्या बोले?
सजंय सिंह ने ईडी के आरोप पर कहा कि ये झूठ बोल रहे हैं. कोर्ट ने सवाल किया कि क्या सिंह के कर्मचारियों का बयान दर्ज किया है? जब ईडी को लेन-देन की जानकारी काफी समय से है तो अभी गिरफ्चार क्यों किया? (अगस्त, अक्टूबर 2021 का लेनदेन)

इसपर ईडी ने कहा कि इस मामले में बयान अभी दर्ज हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Liquor Policy Case: आप सांसद संजय सिंह से कैसे मिले थे शराब व्यापारी, क्या थी शर्त, ईडी ने चार्जशीट में किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Somnath Amrit Mahotsav: सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए PM मोदी, मंदिर में की पूजा, 11 तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक
सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए PM मोदी, मंदिर में की पूजा, 11 तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक
गलवान झड़प में मरे थे चीन के सैनिक, पहली बार जिनपिंग सरकार ने किया कबूल, सामने आया शहीदों की मां का वीडियो
गलवान झड़प में मरे थे चीन के सैनिक, पहली बार जिनपिंग सरकार ने किया कबूल, सामने आया शहीदों की मां का वीडियो
'इसमें ब्राह्मणों की गलती नहीं, बल्कि...', CJI सूर्यकांत के नाम पर फैलाया जा रह झूठ, भड़के चीफ जस्टिस
'इसमें ब्राह्मणों की गलती नहीं, बल्कि...', CJI सूर्यकांत के नाम पर फैलाया जा रह झूठ, भड़के चीफ जस्टिस
तमिलनाडु की विजय कैबिनेट में कांग्रेस से कितने बनेंगे मंत्री? सामने आया राहुल गांधी का प्लान
तमिलनाडु की विजय कैबिनेट में कांग्रेस से कितने बनेंगे मंत्री? सामने आया राहुल गांधी का प्लान

वीडियोज

Suvendu Adhikari's PA Case Update: शपथ के बाद एक्शन मोड में CM शुभेंदु | TMC | BJP
Nepal में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग | Tribhuvan International Airport
Iran US War: महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर! | Oil Price Hike | Trump | India Alert | PM Modi Appeal
PM Modi की देशवासियों को चेतावनी!| Middle East Crisis | Economy 2026 | Trump | India Alert
Crime News : चिकन लेग पीस के लिए कत्ल! शादी में बारातियों और घरातियों के बीच चले लाठी-डंडे और तलवारें | Sansani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु की विजय कैबिनेट में कांग्रेस से कितने बनेंगे मंत्री? सामने आया राहुल गांधी का प्लान
तमिलनाडु की विजय कैबिनेट में कांग्रेस से कितने बनेंगे मंत्री? सामने आया राहुल गांधी का प्लान
हिमाचल प्रदेश: चंबा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 6 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश: चंबा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 6 लोगों की मौत
गलवान झड़प में मरे थे चीन के सैनिक, पहली बार जिनपिंग सरकार ने किया कबूल, सामने आया शहीदों की मां का वीडियो
गलवान झड़प में मरे थे चीन के सैनिक, पहली बार जिनपिंग सरकार ने किया कबूल, सामने आया शहीदों की मां का वीडियो
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
Jana Nayagan Release Date: 'जना नायकन' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने बतया कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय की फिल्म
विजय की फिल्म 'जना नायकन' कब होगी रिलीज? मेकर्स ने बता दी तारीख!
PM Modi WFH Model: 'वर्क फ्रॉम होम करें', पीएम मोदी ने आखिर ऐसा क्यों कहा, होने वाला है कोई बड़ा फैसला?
'वर्क फ्रॉम होम करें', पीएम मोदी ने आखिर ऐसा क्यों कहा, होने वाला है कोई बड़ा फैसला?
'अखिलेश यादव आसमान में भैंस उड़ा रहे..', ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया के लिए क्यों कही ये बात?
'अखिलेश यादव आसमान में भैंस उड़ा रहे..', ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया के लिए क्यों कही ये बात?
CUET UG 2026 Exam: CUET UG 2026 परीक्षा आज से शुरू, एग्जाम सेंटर पर न करें ये गलती; यहां देखें पूरी गाइडलाइन
 CUET UG 2026 परीक्षा आज से शुरू, एग्जाम सेंटर पर न करें ये गलती; यहां देखें पूरी गाइडलाइन
Embed widget