एक्सप्लोरर

सावरकर विवाद पर मतभेद के बीच संजय राउत ने की राहुल की तारीफ, बोले- 'भारत जोड़ो' यात्रा की व्यस्तता की बीच किया कॉल

Sanjay Raut ने कहा कि सावरकर का मुद्दा हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हम उनकी विचारधारा में विश्वास करते हैं. वहीं अब राहुल गांधी ने राउत से फोन पर बात की.

Sanjay Raut On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के वीर सावरकर पर दिए बयान के बाद से महाराष्ट्र की सियासत (Maharashtra Politics) में काफी कुछ बदल गया. राहुल गांधी ने उद्धव गुट के नेता संजय राउत को फोन किया और उनसे उनकी तबियत के बारे में पूछा. यह जानकारी संजय राउत ने खुद ट्वीट कर दी. राउत ने सोमवार को ट्वीट में बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें फोन किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा.

संजय राउत (Sanjay Raut) ने ट्वीट में लिखा, "राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त होने के बावजूद मुझे रात में फोन किया. उन्होंने मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछा, कहा 'हमें आपकी चिंता थी'..." संजय राउत ने मराठी में एक ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में एक लंबा पोस्ट लिखा और विस्तार से अपनी बात को साझा किया.

संजय राउत ने कहा, ''कुछ मुद्दों पर मजबूत मतभेद के बावजूद अपने राजनीतिक सहयोगी से बात करना मानवता की निशानी है...राजनीतिक कटुता के दौर में ऐसे इशारे दुर्लभ होते जा रहे हैं...राहुल जी अपनी यात्रा में प्रेम और करुणा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इसलिए उन्होंने बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया मिल रही है."

राहुल के बयान पर मचा बवाल

पिछले हफ्ते राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए महाराष्ट्र में थे. तब उन्होंने अंग्रेजों से "माफी" मांगने के लिए वीर सावरकर की आलोचना की थी. उन्होंने उन पर अंग्रेजों से अपील करके महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेताओं को धोखा देने का भी आरोप लगाया. राहुल के इस कमेंट के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया, क्योंकि उनकी सहयोगी पार्टी के नेता उनकी टिप्पणी से इत्तेफाक नहीं रखते हैं. 

शिवसेना के नेता नाराज

पहले उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी सावरकर के लिए 'बेहद सम्मान' रखती है. वहीं संजय राउत ने कहा था, "सावरकर का मुद्दा हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हम उनकी विचारधारा में विश्वास करते हैं...उन्हें (कांग्रेस को) इस मुद्दे को नहीं उठाना चाहिए था." पार्टी के एक और नेता ने एक कदम आगे बढ़कर स्पष्ट चेतावनी जारी की. शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने शुक्रवार को कहा, "संजय राउत ने एक बयान दिया है जिसमें कहा गया है कि हम एमवीए (महा विकास अघाड़ी गठबंधन) में बने नहीं रह सकते हैं...यह पार्टी की ओर से एक गंभीर प्रतिक्रिया है."

जयराम रमेश ने किया डैमेज कंट्रोल!

राहुल गांधी के बयान के बाद शुरू हुए विवाद को कम करने के लिए कांग्रेस नेता जयराम रमेश सामने आए. जयराम रमेश ने कहा था कि राहुल गांधी केवल ऐतिहासिक तथ्य बता रहे थे. उन्होंने कहा, "मैंने संजय राउत से बात की...हम असहमत होने के लिए सहमत हैं. उन्होंने इस धारणा का खंडन किया कि यह महा विकास अघाड़ी को कमजोर करेगा. यह किसी भी तरह से एमवीए को प्रभावित नहीं करेगा."

ये भी पढ़ें- MCD Election 2022: BSP और AIMIM की एमसीडी के लिए क्या है 'मास्टरप्लान', यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक की डीके शिवकुमार कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री? सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट
कर्नाटक की डीके शिवकुमार कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री? सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तेलंगाना में वकील के हत्या के आरोपी नेता को किया निष्कासित, जानें पूरा मामला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तेलंगाना में वकील के हत्या के आरोपी नेता को किया निष्कासित, जानें पूरा मामला
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, मांगी एक करोड़ की फिरौती
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, मांगी एक करोड़ की फिरौती
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का कब होगा ऐलान? सर्जियो गोर बोले- '99 फीसदी काम पूरा, अब सिर्फ...'
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का कब होगा ऐलान? सर्जियो गोर बोले- '99 फीसदी काम पूरा, अब सिर्फ...'

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: सूर्या हत्याकांड का खौफनाक वीडियो आया सामने! | Khora | Breaking
Ghaziabad Surya Case: युवक की मौत का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने | Khora Murder | Breaking News
CNG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका! सीएनजी की कीमतों में अचानक हुआ भारी उछाल! | Mumbai
Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking
Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
Riyan Parag Statement: '215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
'215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
MPPHSCL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
Embed widget