एक्सप्लोरर

Complaint against Nawab Malik: समीर वानखेड़े की बहन ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Malik VS Wankhede: समीर वानखेड़े पर मुंबई के तट पर एक क्रूज़ जहाज से मादक पदार्थ की कथित बरामदगी के मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया गया है.

Malik VS Wankhede: एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की बहन यास्मीन वानखेड़े ने खुद को बदनाम करने के आरोप में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दाखिल की है. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. समीर वानखेड़े पर मुंबई के तट पर एक क्रूज़ जहाज से मादक पदार्थ की कथित बरामदगी के मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में उनके खिलाफ एनसीबी विभागीय सतर्कता जांच कर रही है.

अधिकारी ने बताया कि ओशिवारा पुलिस थाने में दर्ज कराई दो पृष्ठ की शिकायत में, यास्मीन वानखेड़े ने दावा किया कि उनके परिवार को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है और मलिक ने उनके परिवार की मालदीव यात्रा को ‘‘वसूली यात्रा’’ करार दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मलिक उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

शिकायत में उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और मंत्री इंस्टाग्राम तथा फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों पर साझा की गई उनकी निजी तस्वीरों को मीडिया के लोगों को दे रहे हैं. ओशिवारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यास्मीन की लिखित शिकायत उन्हें पिछले सप्ताह मिली थी, लेकिन अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

यास्मीन वानखेड़े ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के पास भी एक शिकायत दर्ज कराई और अनुरोध किया कि वह पुलिस को पीछा करने, मानहानि, आपराधिक धमकी और एक महिला की गरिमा का अपमान करने के अपराध के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी की संबंधित धाराओं के तहत उनकी निजता का उल्लंघन करने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दे.

मलिक ने क्रूज़ मादक पदार्थ मामले को ‘‘फर्जी’’ बताया है और वानखेड़े के खिलाफ फोन ‘टैप’ करने और नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. वहीं वानखेड़े ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है.

ये भी पढ़ें:

Exclusive: समीर वानखेड़े की पहली पत्नी शबाना के पिता बोले- 'अगर वे हिन्दू होते तो अपनी बेटी की शादी नहीं करता'

Aryan Khan Drugs Case: समीर वानखेड़े पर विजिलेंस जांच तेज, पत्नी क्रांति ने सीएम उद्धव से लगाई न्याय की गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget