एक्सप्लोरर

संभल हिंसा का मामला पहुंचा SC, जमीयत उलेमा ए हिंद ने कहा- प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट का उल्लंघन हुआ

Sambhal Violence: जमीयत उलेमा ए हिंद ने SC में संभल मामले को लेकर आवेदन दाखिल किया है. जमीयत ने कहा है कि 1991 के प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट के रहते धार्मिक स्थलों के सर्वे का आदेश अदालतें दे रही हैं.

Sambhal Violence: जमीयत उलेमा ए हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में संभल मामले को लेकर आवेदन दाखिल किया है. जमीयत ने कहा है कि 1991 के प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट के रहते धार्मिक स्थलों के सर्वे का आदेश अदालतें दे रही हैं. यह गलत है. जमीयत ने कहा है कि धार्मिक स्थलों के 1947 वाले स्वरूप को बनाए रखने की बात कहने वाले प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट को पूरी तरह से लागू होना चाहिए. 

इस बारे में जमीयत की याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. लेकिन उस पर सुनवाई नहीं हो रही है. जमीयत के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार को चिट्ठी लिख कर प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट को लेकर जल्द सुनवाई की मांग की है.

सामान्य हो रहे हैं हालात

उत्तर प्रदेश के संभल में मुगलकालीन जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है. स्कूल फिर से खुल गए हैं और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें बेचने वाली कई दुकानें फिर से खुल गई हैं. हालांकि, संभल तहसील में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं. जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संभल तहसील में बुधवार शाम चार बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी. 

संभल नगर में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं. इस बीच, हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के सदस्यों ने एकता का आह्वान किया है और सांप्रदायिक सद्भाव के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया है. हिंसा के बाद उपजे हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं. प्रमुख चौराहों पर कर्मियों को तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स (आएएफ) के कर्मी तैनात हैं. प्रशासन ने 30 नवंबर तक बाहरी लोगों और जनप्रतिनिधियों के संभल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.

मुरादाबाद मंडल के आयुक्त ने कही ये बात

मुरादाबाद मंडल के आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा, 'संभल में स्थिति सामान्य है और दुकानें खुली हैं. जिस इलाके में हिंसा भड़की थी, वहां कुछ दुकानें बंद हैं, लेकिन बाकी जगहों पर दुकानें खुली हैं और कहीं कोई तनाव नहीं है. सुरक्षा बल तैनात हैं और स्थिति नियंत्रण में है, रोजमर्रा की दिनचर्या सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रही है.' उन्होंने कहा, 'क्षेत्रीय सांसद और स्थानीय विधायक के बेटे पर भी भीड़ को भड़काने का मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच जारी है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.' 

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मुनिराज जी ने कहा कि पुलिस अपनी ड्यूटी पर है और मंगलवार को संभल में कहीं से भी कोई अप्रिय खबर नहीं आई. उन्होंने कहा, 'सामान्य स्थिति बहाल हो रही है, दुकानें खुल रही हैं, कोई समस्या नहीं है.' 

 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में पूर्ण गौहत्या बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, मद्रास HC के आदेश पर लगाई रोक
तमिलनाडु में पूर्ण गौहत्या बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, मद्रास HC के आदेश पर लगाई रोक
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget