एक्सप्लोरर

Crime In UP: हत्या-बलात्कार की घटनाओं पर सपा का योगी सरकार पर निशाना, कहा- यूपी में जंगलराज है

SP Attack On Yogi Government: समाजवादी पार्टी ने यूपी में हत्या और बलात्कार की घटनाओं को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला किया है. कहा कि यूपी में पुलिस को असीमित अधिकार दिए उसका नतीजा है.

Jangalraj In UP: उत्तर प्रदेश में घट रही हत्या और बलात्कार की घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी की योगी सरकार पर हमला किया है. समाजवादी पार्टी ने कहा है कि यूपी में पुलिस बलात्कार और हत्या कर रही है. योगीराज में जनता के रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं. पुलिस को असीमित अधिकारी देने का नतीजे ये निकला है कि यूपी में पुलिस का तांडव पूरे प्रदेश में जनता पर कहर बनकर टूट पड़ा है.

समाजवादी पार्टी ने सवाल करते हुए कहा है कि योगी जी आप इसे सुशासन कहते हैं. महोदय ये सुशासन तो नहीं जंगलराज है. बता दें कि समाजवादी पार्टी ने दो घटना का हवाला दिया है जिसमें पहली घटना गाजियाबाद से बिहार जा रही एक छात्रा के साथ जीआरपीएफ के सिपाही ने बलात्कार किया तो वहीं दूसरी घटना सिद्धार्थनगर में पुलिस की गोली से एक महिला की मौत हो गई थी.  

योगीराज या तमंचाराज

इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बागपत में हुई घटना का हवाला देते हुए योगी सरकार से प्रश्न किया था कि ये योगीराज है या तमंचाराज इस बात का निर्णय बीजेपी करे. उन्होंने समाजवादी पार्टी के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा था कि बीजेपी नेता विधानसभा चुनावों में सपा को तमंचावादी पार्टी कहकर बदनाम कर रहे थे जबकि बीजेपी सरकार में सारे अवैध काम किए जा रहे हैं. ये योगीराज है या तमंचाराज बीजेपी बताए.

14 मई की दो घटनाओं का हवाला देते हुए अखिलेश का हमला

दरअसल बागपत के बिनौली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने तमंचे की दम पर एक छात्रा का अपहरण कर लिया था फिर गन्ने के खेत में लेजाकर उसका बलात्कार किया. बाद में पीड़िता के पिता ने पुलिस में मुदमा दर्ज कराया. वहीं इसी जिले की दूसरी घटना में एक नाबालिग शख्स ने अपने पिता को ही गोली मार दी. बताया गया कि पिता ने बेटे को जमीन बेचने से मना किया था जिसके बाद बालक ने इस घटना को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें: Bulandshahr News: बुलडोजर की कार्रवाई में शख्स की मौत, अखिलेश यादव बाले- बुलडोजर बीजेपी राज में वसूली का नया तरीका

ये भी पढ़ें: 'बड़ी दुकान के फीके पकवान से जनता ऊब रही है', अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget