एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के दौरान सैलून, रेस्टोरेंट और शराब की दुकानें खुलने पर क्या है नया आदेश?

गृह मंत्रालय ने ये भी साफ किया कि हॉट स्पॉट वाले इलाकों में कोई भी दुकानें नहीं खुलेंगी. इसके साथ ही कहा गया कि मार्केट कॉम्प्लेक्स और मॉल भी बंद रहेंगे. शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के आवासीय परिसर में एकल दुकानें खोली जा सकेंगी.

नई दिल्ली: देशभर में आवासीय परिसर क्षेत्र में दुकाने खोले जाने के आदेश के बीच गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि दुकानें जरूरी सामान बेचने के लिए खोली जाएंगी. मंत्रालय की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि केंद्र सरकार के आदेशानुसार शराब की दुकानें और रेस्टोरेंट फिलहाल बंद रहेंगी. हेयर सैलून और नाई की सेवाओं पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा.

गौरतलब है कि देर रात गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश जारी किया गया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के आवासीय परिसर में आने वाली दुकानें और एकल दुकाने खोली जा सकेंगी. जबकि मार्केट काम्प्लेक्स और मॉल्स की दुकानें नहीं खोली जाएंगी.

इस आदेश को लेकर सुबह से ही असमंजस की स्थिति पैदा हो गई. इसके बाद गृह मंत्रालय के अधिकारियों को फिर से सामने आना पड़ा. गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि इस आदेश के अनुसार आवासीय परिसर में आने वाली पंजीकृत दुकान और एकल दुकानें खोली जा सकेंगी, जो जरूरी सामान की होंगी.

इस आदेश के तहत रेस्टोरेंट, शराब की दुकानें और हेयर सैलून की सेवाएं यानी नाई की दुकान है, अभी पहले की तरह बंद रहेंगी. जबकि हॉट स्पॉट एरिया में कोई भी दुकान नहीं खुलेंगे. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मार्केट कॉम्प्लेक्स और मॉल्स पहले की तरह बंद रहेंगे. इस दौरान लॉकडाउन की गाइडलाइंस को गंभीरता से लागू करना होगा. मसलन मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना होगा. दरअसल, सरकार चाहती है कि लॉकडाउन जारी रखते हुए धीरे-धीरे जरूरत की चीजों के लिए लोगों को सहूलियत दी जाए.

लॉकडाउन में पुलिस कॉन्स्टेबल ने पहुंचाया अस्पताल, मां ने उन्हीं के नाम पर रख दिया बेटे का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget