एक्सप्लोरर

Exclusive: Salman Khan को काटने वाले सांप के साथ क्या किया गया? पिता सलीम खान ने किया खुलासा

Salim Khan On Salman Khan: सलीम खान‌ ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि रात को सलमान अपने कमरे में थे और अचानक से उन्हें अपने हाथ में दर्द सा महसूस हुआ. सलमान ने देखा तो पता चला कि उन्हें सांप ने डंस लिया है.

Salim Khan On Salman Khan: शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को मुम्बई (Mumbai) से सटे पनवेल में सलमान खान (Salman Khan) को सांप काटने (Snake Bites) की खबर ने उनके तमाम फैन्स को चिंतित कर दिया था. बाद में पता चला कि बिना विष के एक सांप ने सलमान (Salman) को काटा था, कुछ घंटे के इलाज के बाद सलमान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. इसके बाद जाकर सलमान को चाहने वालों ने राहत की सांस ली. इस घटना को लेकर अब सलमान खान के पिता ने एबीपी न्यूज़ से बात की है.

सलीम खान‌ (Salim Khan) ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "रात को सलमान अपने कमरे में थे और अचानक से उन्हें अपने हाथ में दर्द सा महसूस हुआ. सलमान ने देखा तो पता चला कि उन्हें सांप ने डंस लिया है. मगर सांप जहरीला नहीं था. ऐसे में सलमान को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इंजेक्शन दिया गया और कुछ घंटों के बाद उन्हें घर जाने दिया गया."

सलीम खान ने आगे कहा, "ये तो नहीं पता चला कि आखिर सांप सलमान खान के कमरे में कहां से घुसा मगर सांप को पकड़कर बाद में जंगल में छोड़ दिया गया."

सलमान खान के पिता सलीम खान ने एबीपी न्यूज़ से विस्तार से बात करते हुए कहा, "रायगढ़ स्थित पनवेल के फार्म हाउस और आसपास के गांवों में सांपों के द्वारा काटे जाने की घटनाएं बहुत आम बात है. आसपास के इलाके में बहुतायत में सांप पाए जाते हैं और लोगों को काटने की घटनाएं भी अब वहां के लोगों को अचंभित नहीं करती हैं."

सलीम खान ने आगे एबीपी न्यूज़ से कहा, "कम ही लोगों को पता होगा कि 98% सांप जहरीले नहीं होते हैं और महज 2% सांपों में ही जहर पाया जाता है. ऐसे में अधिकांश सांपों को लेकर लोगों में बैठा डर बेवजह ही होता है. सलमान खान को सांप को काटे जाने की घटना को भी बहुत ज्यादा तूल दे दिया गया है."

उल्लेखनीय है कि अक्सर‌ सलमान अपने जन्मदिन (27 दिसंबर) का‌ जश्न पनवेल स्थित 'अर्पिता फार्म्स' में ही मनाते हैं. इस बार भी क्रिसमस और अपने बर्थडे के जश्न के मौके पर सलमान खान अपने‌ फार्म हाउस पर ही थे कि जब उनके साथ ये घटना हुई. ऐसे में क्या सलमान खान के बर्थडे का जश्न पहले की तरह मनाया जाएगा? एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में मौजूद सलीम खान ने फोन पर कहा, "क्यों नहीं मनाया जाएगा? बिल्कुल मनाया जाएगा. सबकुछ ठीक-ठाक है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार-विपक्ष में टूटा गतिरोध, एंटी पेपर लीक बिल पर कल चर्चा-वोटिंग
सरकार-विपक्ष में टूटा गतिरोध, एंटी पेपर लीक बिल पर कल चर्चा-वोटिंग
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget