एक्सप्लोरर

UCC Issue: ‘...या फिर आप सबको अग्नि के फेरे लगवायेंगे?’ सलमान खुर्शीद ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर उठाए सवाल

Politics On Uniform Civil Code: देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर चर्चा जोरों पर है. जहां सत्ता पक्ष इसको लागू करने की फिराक में देख रहा है तो वहीं विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं.

Salman Khurshid On UCC: पिछले काफी दिनों से देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (27 जून) को कहा कि एक घर में दो कानून नहीं चल सकते. इसके बाद से लगातार राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

इसी क्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंदीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत करते हुए यूसीसी को लेकर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है,  “अग्नि को साक्षी मानकर सात फ़ेरे लेना भी यूनिफार्म सिविल कोड में आएगा? सात फेरे लेने और अग्नि का आशीर्वाद प्राप्त करने से आप विवाहित हो जाते हैं. फिर इस क़ानून में भी परिवर्तन करना होगा.”

‘क्या सभी को अग्नि के फेरे लगवाएंगे?’

उन्होंने सवाल करते हुए कहा, “’फिर आप सबको अग्नि के फेरे लगवायेंगे? अंतिम संस्कार में भी परिवर्तन होगा. HUF में भी बदलाव होगा.” कांगेस नेता ने अपनी बात रखते हुए कहा, “भड़काना भी ग़लत है और भड़कना भी ग़लत है. इस क़ानून का तो वो लोग भी विरोध करेंगे, जिनका संबंध इस्लाम से नहीं है. ऐसा नहीं मानना चाहिए कि ये तीर हम पर चलाया गया है.”

पीएम मोदी के बयान के बाद राजनीति तेज

यूसीसी पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई. कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने इसे लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर दिया गया बयान बताया है.

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी से लेकर कई इस्लामी इदारों ने यूसीसी पर एतराज जताया है. मुस्लिम समुदाय यूसीसी को धार्मिक मामलों में दखल के तौर पर देख रहे हैं. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध जताया है.

ये भी पढ़ें: Uniform Civil Code: आखिर क्यों हो रहा है यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध? जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget