एक्सप्लोरर

सलमान खान की‌ 'राधे' की कमाई से की जाएगी कोरोना मरीजों की मदद

अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि 'राधे' की कमाई का कितना प्रतिशत हिस्सा कोरोना के मरीजों के लिए खरीदे जानेवाले उपकरणों में लगाया जाएगा. मगर सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया कोरोना से लड़ाई में 'राधे' की ओर अच्छी-खासी रकम‌ का योगदान किया जाएगा.

मुंबई: सलमान खान, दिशा पाटनी, रणदीप हूडा और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म 'राधे' 13 मई को सिनेमाघरों, जीप्लेक्स समेत मल्टिपल प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ रिलीज होगी. अब फिल्म की रिलीज से पहले सलमान खान और जी एंटरटेनमेंट की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है. 

एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली खास जानकारी के मुताबिक, सलमान खान‌‌ फिल्म्स और जी एंटरटेनमेंट ने‌ 'राधे' की सभी माध्यमों से होने वाली कमाई का एक हिस्सा कोरोना के मरीजों के‌ लिए जरूरी उपकरणों को खरीदने‌ के लिए देने का निर्णय लिया है.

विश्वस्त सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि 'राधे' की रिलीज से होने वाली आमदनी के‌ एक हिस्से को ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर और तमाम जरूरी उपकरणों को खरीदने‌ के लिए दिया जाएगा. 'राधे' की ओर से Give India फाउंडेशन नामक संस्था को चैरिटी के तौर पर पैसे दिये जाएंगे, जो ऐसे सभी उपकरणों को खरीद कर इसे जरूरतमंद मरीजों और अस्पतालों के‌ बीच वितरित करेगी.

हालांकि अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि 'राधे' की कमाई का कितना प्रतिशत हिस्सा कोरोना के मरीजों के लिए खरीदे जानेवाले उपकरणों में लगाया जाएगा. मगर सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया कोरोना से लड़ाई में 'राधे' की ओर अच्छी-खासी रकम‌ का योगदान किया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के माहौल के बीच हाल ही में 'राधे' को सिनेमाघरों के अलावा जीप्लेक्स पर 'पे पर व्यू' के मॉडल के आधार पर रिलीज किये जाने का ऐलान किया गया था. इसके अलावा एयरटेल, टाटा स्काय, डिश टीवी जैसे तमाम बड़े डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर भी इस फिल्म को 13 मई को ही रिलीज किया जाएगा. इन सभी माध्यमों से फिल्म देखने वाले हर दर्शक को एक निश्चित राशि चुकानी होगी.

सलमान खान ने कुछ महीने पहले ऐलान किया था कि इस फिल्म को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा. मगर देश के अधिकांश हिस्से में एक बार फिर से लगाये गये लॉकडाउन के चलते कुछ सिनेमाघरों के अलावा फिल्म‌ को‌ मल्टिपल प्लेटफॉर्म्स पर भी‌ एक साथ रिलीज किये जाने का फैसला‌ लेना पड़ा. हालांकि‌ लॉकडाउन की वजह से 'राधे' भारत के बेहद कम सिनेमाघरों में रिलीज हो पाएगी मगर यह फिल्म यूरोप, मिडिल ईस्ट, सिंगापुर, उत्तरी‌ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत दुनिया के 40 देशों के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget