एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Attack Case: चेहरा है, गवाह हैं, पुलिस की 30 टीमें हैं...सैफ पर हमले के 50 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली क्यों?

Saif Ali Khan Attack Case: 15-16 जनवरी की दरमियानी रात एक घुसपैठिया एक्टर सैफ अली खान के अपार्टमेंट में घुस आया. उसने एक्टर पर चाकू से हमला किया और तभी से वह लापता है.

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू चलाने वाला शख्स अब तक मुंबई पुलिस की पकड़ से बाहर है. एक्टर पर हुए हमले को 50 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन हमलावर की पहचान तक नहीं हो पाई है. हैरानी वाली बात यह है कि वीडियो फुटेज में उस शख्स का चेहरा पूरी तरह सामने आ चुका है, हमले के दौरान सैफ और करीना समेत 4 लोगों ने उसे लाइव देखा है, 30 से ज्यादा पुलिस टीमें खोज में जुटी हुई हैं और 50 घंटे की तहकीकात भी हो चुकी है लेकिन फिर भी वह शख्स पहेली बना हुआ है.

बहरहाल, जोर-शोर से चल रही खोज-बीन के बीच उस अजीब शख्सियत से जुड़ी चुनिंदा बड़ी बातें क्या-क्या सामने आई हैं, वह आपको बता देते हैं..

  • मुंबई पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए हैं. इनमें सैफ के घर काम करने वालों से लेकर घटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और संदिग्ध व्यक्तियों के बयान हैं.
  • शुक्रवार सुबह एक शख्स को शक के आधार पर हिरासत में भी लिया गया था लेकिन छोड़ दिया गया. उसे बाद में रात को फिर से हिरासत में लिया गया.
  • पूरे बांद्रा इलाके के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास हैं. हमलावर से मिलती जुलती शक्ल के दो अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
  • अधिकारियों के मुताबिक, हमलावर बगल के कंपाउंड से दीवार फांद कर अपार्टमेंट के कैंपस में घूसा. हमलावर इस परिसर से अच्छी तरह वाकिफ था क्योंकि वह बिल्डिंग में फायर स्केप के लिए बनी पिछली सीढ़ियों से सैफ के अपार्टमेंट में दाखिल हुआ.
  • सैफ के घर की एक स्टाफ ने उस हमलावर की उम्र का अंदाज 35 से 40 वर्ष लगाया है. उनके मुताबिक, हमलावर का रंग सावला था और शरीर दुबला पतला था, उसकी लंबाई का अनुमान भी करीब 5 फुट 5 इंच लगाया गया है.
  • हमलावर ने हमले के दौरान एक करोड़ रुपए की डिमांड की थी.
  • अपार्टमेंट में घुसने और हमले के बाद भागने के दो सीसीटीवी फुटेज हैं, एक में हमलावर चेहरे को ढके हुए है और दूसरे में उसका चेहरा नजर आ रहा है.
  • महाराष्ट्र के गृह मंत्री योगेश कदम के मुताबिक यह हमला किसी गैंग के द्वारा किया हुआ नहीं लग रहा है. उनके अनुसार, यह चोरी और डरा चमकाकर पैसे लेने का मामला दिखाई दे रहा है.
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि पुलिस के पास कई सुराग हैं और जल्द ही वह हमलावर गिरफ्त में होगा.

यह भी पढ़ें...

Saif Ali Khan Attack Case: चोर घर में कैसे घुसा, उसका पीछा क्यों नहीं किया? सैफ अली खान अटैक मामले में अनसुलझे हैं 10 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget