एक्सप्लोरर

सलमान खान, बाबा सिद्दीकी और अब सैफ अली खान, बांद्रा में क्यों किया जा रहा मशहूर हस्तियों को टारगेट?

Saif Ali Khan News: बांद्रा में सबसे ज्यादा सेलिब्रिटी रहते हैं, शिवसेना नेता ने उन सभी की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा कि जल्द हमलावर पकड़ा जाएगा.

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमलावर ने चाकू से हमला किया. इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले की जांच के मुंबई क्राइम ब्रांच ने 7 टीमें गठित की है, जिसमें से एक टीम सैफ के घर के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में छठे फ्लोर पर 2 संदिग्ध नजर आया है. बताया जा रहा है कि इनमें से कोई एक हमलावर हो सकता है. फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.

बांद्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के बाद बांद्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. विपक्ष ने भी इस मामले को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. वहीं महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने दावा किया कि सीसीटीवी में चोर का चेहरा कैद हो चुका है और जल्द से जल्द उसे पकड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि चोरी की वारदात के कारण यह हमला हुआ.

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर पर गोलीबारी और अब सैफ के घर पर चोरी की कोशिश, ये सभी घटनाएं बांद्रा में हुई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "मुंबई में एक और हाई प्रोफाइल हत्या की कोशिश की गई. सैफ अली खान पर हमला एक बार फिर मुंबई पुलिस और गृह मंत्री पर सवाल उठाता है. यह उन घटनाओं के बाद हुआ है जो दर्शाती हैं कि बड़े नामों को निशाना बनाकर मुंबई को कमजोर करने की जानबूझकर कोशिश की जा रही है. अगर मशहूर हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं तो मुंबई में कौन सुरक्षित है?"

बांद्र ईस्ट में बाबा सिद्दीकी की हत्या

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर अक्टूबर 2024 को तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मृत्यु हो गई. डीसीपी (क्राइम ब्रांच) ने बताया था कि हमलावरों ने एनसीपी नेता पर छह राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन बाबा सिद्दीकी को लगी.

पुलिस ने बताया था कि हत्या से 15 दिन पहले बाबा सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उसकी सुरक्षा बढ़ाकर वाई कैटेगरी कर दी गई थी. उनकी हत्या के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

सलमान खान के घर गोलीबारी

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी बांद्रा में रहते हैं और उन्हें भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है. अप्रैल 2024 में बांद्रा में उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हमलावरों ने गोलियां चलाई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई. सलमान के घर पर दो लोगों ने गोलीबारी की और हेलमेट से अपना चेहरा ढककर बाइक पर सवाल होकर भाग गए. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इसे पहले से प्लानिंग कर किया गया हमला बताया था.

सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक पोस्ट शेयर की थी. पिछले हफ्ते ही सलमान खान के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट की बालकनी में बुलेटप्रूफ शीशा लगाया गया है. उनकी बालकनी को कवर कर दिया गया है, जिससे गोली उसके पार नहीं जा सकेगी.

ये भी पढ़ें : सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बोली उद्धव की शिवसेना- 'देश में मशहूर हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं तो..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget