एक्सप्लोरर

बीजेपी नेताओं के निधन पर साध्वी प्रज्ञा का बेतुका बयान, कहा- विपक्ष ने मारक शक्ति का इस्तेमाल किया

बीजेपी नेता और भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. साध्वी प्रज्ञा ने आज बीजेपी नेताओं की याद में रखी गई श्रद्धांजलि सभा में बेतुका बयान दिया है.

नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी की नेता और भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक अजीबोगरीब बायान दिया है. उन्होंने बीजेपी नेताओं के निधन के संदर्भ में बेतूका बयान देते हुए कहा है कि विपक्ष मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है. साध्वी प्रज्ञा ने आज बीजेपी नेताओं की याद में रखी गई श्रद्धांजलि सभा में यह बात कही.

बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी के दो बड़े नेताओं का निधन हो गया. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से देश को बड़ा झटका लगा है. साध्वी का यह बयान इन्हीं नेताओं के निधन के संदर्भ में है. साध्वी ने कहा,'' "विपक्ष ने बीजेपी नेताओं पर मारक शक्ति का इस्तेमाल किया है." उन्होंने कहा,'' मैं जब चुनाव लड़ रही थी तब एक महाराज जी आए थे, उन्होंने कहा था ये बहुत बुरा समय चल रहा है. आप अपनी साधना को बढ़ा लो. विपक्ष एक मारक शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और उसके नेताओ के लिए कर रहा है ऐसे में आप सावधान रहें.''

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं जब साध्वी प्रज्ञा ने इस तरह के बयान दिए हों. इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में थीं. लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था. इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर भी आपत्तिजनकर बयान दिया था.

बता दें कि गांधीजी को लेकर दिए गए उनके बयान पर तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कड़ी नाराजगी जताई थी. हालांकि इसके बाद भी साध्वी प्रज्ञा के बेतुके बयान नहीं थमे हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सीहोर में अपने कार्यकर्ताओं के सामने कहा था कि वो नाली साफ करने के लिए सांसद नहीं बनीं हैं. उनके इस बयान के बाद काफी बवाल मचा था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
पत्रकार पर SC/ST में FIR पर सुप्रीम कोर्ट बोला- अरेस्ट न करें, जंतर-मंतर पर भी नोटिस
पत्रकार पर SC/ST में FIR पर सुप्रीम कोर्ट बोला- अरेस्ट न करें, जंतर-मंतर पर भी नोटिस
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget